Tensions in life leap our peace. Chhammakchhallo gives a comic relief through its satire, stories, poems and other relevance. Leave your pain somewhere aside and be happy with me, via chhammakchhallokahis.
Saturday, January 30, 2010
थिएटर की भूमिका
Sunday, January 10, 2010
'मुश्किल नहीं संभलना"- एक नाटक, जेल बन्दियों का
'अवितोको' ने इस बार थाणे केन्द्रीय काराग्र्ह में 10 दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का आयोजन किया. अंतिम दिन 11 बन्दियों ने अपने द्वारा तैयार 35 मिनट का नाटक 'मुश्किल नहीं संभलना' प्रस्तुत किया.'टाइम्स ऑफ इंडिया की यह रिपोर्ट. अंग्रेजी में है, मगर विश्वास है कि आप इसे पढना पसन्द करेंगे.
JAILHOUSE ROCK
CONVICTS serve up some culture
Prisoners at the Thane Jail expressed their creative skills in a play last week
Joeanna Rebello Fernandes | TNN
They were unschooled in the legend of Augusto Boal, and in the stage subset called Theatre of the Oppressed, but they became accidental actors at the end of a ten-day intervention. Last Saturday, 11 convicted prisoners huddled in makeshift wings, clamouring for more rouge and pancake as they nervously peered into the audience of 500 undertrials, minutes before the staging of their own piece. Nothing about their schoolboy jitters betrayed their crimes, although the yellow bands girdling some sleeves did—these were murder convicts.
As they cautiously trooped on stage, the barebones recreational hall at Thane Jail erupted in whistles and hoots. The actors launched into a series of rehearsed vignettes, depicting the downward spiral of a young man bedevilled by alcohol and drug addiction, beset by AIDS and taken by death, but returned to life for his penitence. Thus the play ended on
a hopeful, yet admonitory note: Getting high will only bring you down, so avoid addiction before it gets you.
These men would know—many of their own crimes were committed under the influence. At the close of the play, the lead actor, a young man called Dattatreya, who swayed and slurred as if he really had quaffed a stiff one in the wings, explained his authenticity: “I used to be an addict outside, and I can honestly tell you I’ve only now learnt the curse of my addiction. It’s the reason I am here.’’
All began to catalogue their pre-prison failings, hoping to serve as examples to the rest. “I was a driver with a rich family, and I never thought twice about blowing up money, until I came here and had nothing,’’ said middle-aged Vinod Jagda from Rajkot. “Ninety per cent of us are here because of addiction,’’ Vikas Mohanrao Jade reminded all. “And only when each one of us has given it up for good can we say this play has been a success.’’
The trigger that turned these men into expressive angels of advocacy is a woman. More accurately, Hindi playwright and author Vibha Rani. When Rani established a group called AVITOKO in 2001, she wanted to give society’s deprived a window that looked into the soul and onto the world. And she chose a community that had lost faith in its own creativity and humanity—prisoners. “I wanted to give them a way out of their desperation and ennui,’’ says Rani, who has, in the past nine years, roused the inmates of jails in Byculla, Kalyan, Arthur Road, Thane and Pune to paint, sing, recite poetry and perform drama by arranging workshops and lectures by artists and litterateurs.
But providing convicts with catharsis isn’t that simple. “Seventeen convicts had volunteered for this performance and 11 stayed on. They were very reserved and lethargic at first, but after two days they thawed. Finally, they were so taken with the concept that they’d practice even if I didn’t show up,’’ Rani recalls. “And where before they’d retire morosely to their cells at dusk to reminisce about their family, they’d now energetically discuss the play. It diverted their minds.’’
At the workshops Rani interviews prisoners and puts them through drawing and physical exercises, exploring their talents. But she never probes the reason for their incarceration. “Once I asked a prisoner about his back story, and he begged me not to, saying he lost sleep for 15 days when he thought back to that incident.’’ So she focuses on their creativity and ideas. “I give them the threads,and leave them free to spin the yarn.’’
As with the last performance, the prisoners are jumpstarted with just the theme, like Addiction And AIDS. They then imagine each scene, with a little help from Rani. “I draw out their latent talents and prompt them to make connections,’’ says Rani, adhering to the Boalian doctrine that each person is at once spectator and actor.
And while the staging of last Saturday’s play was admittedly amateurish, when you consider the context one
would call it expert. Though thorough novices, the convictdrama-kings pulled off a concatenation of tableaux with vitality and skill—from a doping scene to a wedding and a market, and mafia, prostitution and death sketches. Hymns segued into humming, and props like dupattas became alternating symbols of conviviality or debauchery or danger. “When I had to speak before an audience in school, I would run and hide in the toilets,’’ said Jagda, proud of his portrayal of a predatory to-be father-in-law, who, in demanding a kingsize dowry, brags that he had recently refused the hand of Priyanka Chopra for his son. “The dialogue was all improvised,’’ laughs Rani, letting on that at that morning’s rehearsal, the scorned proposal was for Ambani’s daughter—an amendment made for reasons known only to the actors.
As the play came alive, with new parts and tropes tacked on by the ‘lifers’, another addition was 27-yearold Prithviraj De, an undertrial eminent within those 19th-century walls as ‘the artist’. A graphic designer and art director, De, a quiet, diminutive chap, says he has been booked for murder, although injury caused to the second party was by way of self-defence. “I heard about this man who sketches portraits of prison life and the staff, and decided he must be part of the play,’’ narrates Rani. And that gave birth to the character of ‘creatorchronicler’—a person who sketches the occurrences on stage, and expresses his sorrow at the dissolution of man.
If self-expression is what Rani strives for, she and her inmate actors managed it superbly. Even the superintendent of Thane jail, Y D Desai, was impressed. “People on the outside hold the false belief that convicts are no good. We need to change that misconception,’’ he says. And in congratulating his wards on their choice of subject, he narrated the anecdote about the demon who goaded a man to commit a crime. “Abuse your parents, the demon said. The man refused. Beat your wife. The man refused. Kill your friend. The man refused. The demon then suggested he do something far less criminal—he bade him take drugs. The man did, and went on to abuse his parents, beat his wife and kill his friend,’’ concluded Desai. The prisoners roared. Hopefully they will remember.

Monday, December 28, 2009
मुनिवर नारद! नारायण! नारायण!!
हे मुनिवर नारद, आपने नारायण नारायण की रट लगा कर भवसागर पार कर ली। आपने ऐसा संदेश दिया कि जो नारायण नाम उचारेगा, उसे किसी भी तरह की मोह माया नहीं व्यापेगी। परंतु बावजूद इसके, आप नारायण की ही कृपा और उनकी ही महिमा से नारी के मोहपाश में बंध गये। इतने कि आप विवाह को उतावले हो गये। वह तो गनीमत कहिए कि नारायण ने यह सोचा कि अगर मुनि प्रवर विवाह के जाल में फंस गये तो उन जैसे के साथ साथ अन्य विवाहितों का क्या होगा? उस समय में पता नहीं, सब कुछ का आविष्कार हो गया था, मात्र एक दर्पण को छोड़कर। या हो सकता है कि मुनिवर आप थे त्यागी, मोह रहित, परम ज्ञानी, परम ध्यानी, नारायण भक्त सर्वश्रेष्ठ मुनि, तो संभवत: आपने सौंदर्य दिग्दर्शन के इस यंत्र की ओर ध्यान नही दिया होगा। परंतु इससे नुकसान यह हुआ कि आपने ध्यान नहीं दिया और आपके नारायण ने आपको वानर मुख दे दिया। न केवल दे दिया, बल्कि आचरण में भी वानर जनित चंचलता भर दी। परिणाम यह हुआ कि राजकुमारी के स्वयंवर में राजकुमारी जब उनकी ओर नहीं देख रही थीं तो वे स्वयं उनकी ओर हुलक हुलक कर चले जाते थे, उनकी ओर आस और प्यास भरी दृष्टि से देखने लगते थे कि हे सुंदरी, मेरा वरण करो। अन्य राजा महाराजा उनकी यह हालत देख देख कर हंसी से लोट पोट हुए जाते थे। स्वयं राजकुमारी मुस्कुरा मुस्कुरा कर वहां से निकल जाती थीं, उनकी सहेलियों और दासियों का भी वही हाल था।
हे मुनिवर, आपने नारायण को श्राप तो दे दिया कि जिस तरह से आप स्त्री पीड़ित हुए हैं, उसी तरह वे भी स्त्री के वियोग में तड़पेंगे। तुलसीदास ने उनकी तरफ से लिख भी दिया, हे खग मृग हे मधुकर श्रेणी, तुम देखी सीता मृगनैनी। किसी ने यह भी कह दिया कि तुलसीदास ने इसे अपने लिए लिखा था, क्योंकि उनकी पत्नी ने जब उन्हें निकाल दिया अपमानित करके, तो वे इसी तरह स्त्री वियोग में तड़पे थे।
अब लोगों का क्या? वे तो ऐसे ही लिखते रहते हैं। किसी ने बहुत पहले इस पंक्ति की व्याख्या कुछ इस तरह से कर दी थी “सूरदास तब बिहुंसी जसोदा, लै उर कंठ लगायो” कि “सूरदास ने तब हंसते हुए जसोदा को अपने गले से लगा लिया।” वहां भी लोगों ने यही कह दिया कि सूरदास नेत्रहीन थे। उन्हें कौन अपनी बेटी देता? फक्कड़ कबीर को तो बीबी मिल गयी थी, मगर सूरदास को नहीं मिली, इसलिए वे अपने मन की बात इसी तरह से निकालते रहे, जिस तरह से कवि लोग निदर्शन तो मां बहनों का करते हैं, मगर उसकी देह में वे तमाम बड़े बड़े कुंभनुमा वर्णन होते हैं कि समझ में नहीं आता कि यह माता के दूध का वर्णन है या किसी रमणी के पयोधर का।
हे मुनिवर नारद, आपको तो नारायण ने उबार लिया, मगर खुद फिसल पड़े। अपने मन को लगाम देते रहे, देते रहे, मगर जब नहीं दे सके तो द्वापर में पहुंचकर साठ हज़ार के बीच अपने को बांट दिया। कहते हैं कि द्वापर के बाद कलियुग ही आता है। सो द्वापर की लगी भगी कलियुग में भी बनी रही। मगर कलियुग का कलिकाल बड़ा भद्दा और बदमाश है। वह शैतान सभी के मन में घुस गया है।
अब देखिए न मुनिवर, आपके नारायण जब साठ हज़ार के साथ महारास रचाते थे, वह भी राजा होकर, तब तो उन्हें कोई कुछ नहीं कहता था, अब उनके ही पदचिन्हों पर जब आज के हम नारायण लोग चलते हैं तो लोग लानत मलामत भेजने लगते हैं। संजयवाला दूर का दर्शन तब भी था, मगर देश तब इतना राजद्रोही नहीं हुआ था कि किसी के गले लगने या चुंबन लेने को बुरा मान लिया जाए। पुष्पक विमान तब भी थे, पर लोग इतने खराब नहीं हुए थे कि किसी के विमान पर चढ़ने का कारण बताओ नोटिस जारी कर दे। लोग कहते रहते हैं कि बुढ़ापा मन से आता है, तन से नहीं, तो क्या फर्क़ पड़ता है मुनिवर कि हम साठ के हैं या छियासी के या सोलह के? फिल्मवाले लिख गये हैं ना कि “दिल को देखो, चेहरा न देखो” दिल दरिया होना चाहिए। लोग बाग ऐसे ऐसे दिलदारों से जलते हैं और खुद उस दरिया में बहने, उसमें डूबने का मौका नहीं लगता है, तो मारे ईर्ष्या के भर जाते हैं और दिल के दरिया में डूबती उनकी नैया को डुबाने लगते हैं, जो इस नैया पर प्रेम के हिंडोले की तरह झूल रहे होते हैं।
पहले त्रेता, द्वापर युग में अपने हिंदू धर्म में कई कई विवाह मान्य थे। कलियुग ने वह सब भी कबाड़ कर दिया। नियम बना दिया कि एक ही विवाह मान्य रहेगा। दूसरा करना हो तो पहली से विधिवत तलाक लो। हे मुनिवर, अब आप ही बताएं, निस्संदेह आपका मोह एक बार में ही भंग हो गया, परंतु सभी तो आपकी तरह मोह माया से निस्पृह नहीं हैं न। आप तो साधु थे, मगर हम तो गृहस्थ हैं। तो दोनों में फर्क़ तो होना चाहिए कि नहीं? एक आम और एक खास में फर्क होना चाहिए कि नहीं। आम आदमी के जीवन में क्या झंझट है? उठो, जाओ, कमाओ, बीवी बच्चे के साथ खा पी लो, सो जाओ। मगर व्यवस्था से बंधे लोगों के पास इतने बखेड़े होते हैं कि सांस तक लेने की भी फुर्सत नहीं मिलती। ऐसे में चढ़ी सांस को जब तनिक उतारने का मौका लगता है तो सारे संजय अपने अपने दूर के दर्शन और सारे के सारे गणेश जाने किस वेदव्यास की प्रेरणा से अपनी अपनी कलम थामकर सामने आ जाते हैं। क्या हम इतने नकारा हो गये हैं कि किसी 14 साल की कमसिन को उसकी आनेवाली जवानी का रहस्य भी न बताएं या इतने लुंजपुंज कि कोई हमें अपने अधरों के प्रसाद देने आएं तो प्रसाद लेने से मना कर दें? आपको मालूम तो है न मुनिवर कि प्रसाद लेने से मना करना भक्ति भाव का कितना बड़ा अपमान है?
बताइए भला, कैसे देश बचेगा और कैसे इसकी तरक्की होगी? एक तो जनता की सेवा का महाव्रत उठाओ और उस पर से भी उन्हीं की तरफ से भला बुरा भी सुनो। हे मुनिवर, कह दीजिए इस देश की सभी मूढ मतिमंद जनता से कि वे हमारे झमेले में नहीं फंसे। हम पुराने सेवी हैं। सेवा करते करते उम्र के पचासी छियासी वसंत देख चुके हैं। हमें हर तरह का अनुभव है। उम्र के हर रंग का, हर स्वाद का पता हमें है। हम इस देश के हैं और यह देश संविधान के धर्मनिरपेक्ष देश की घोषणा के बावजूद हिंदू देश है और जिसके लिए हमें सिखाया जाता है कि “गर्व से कहो, हम हिंदू हैं।” हम हिंदू धर्म का दिल से सम्मान करते हैं और इसकी परंपरा के पालन के प्रति पूरे तन, मन, धन से तत्पर और प्रस्तुत हैं।
आजकल देश में वैसे भी ब्राह्मण विरोधी बयार बह रही है। एक ब्राह्मण तो अपनी प्रभा की आष को जोश में भरते भरते, और कलम घिसाई करते करते स्वर्ग ही सिधार गया। ब्राह्मण विरोधी यह बयार वैसे पुरानी ही है। मुनिवर, आपको भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। विश्वामित्र को भी मेनका के रूप का तेज सहना पड़ा। और भी पता नहीं किस-किस को सहना पड़ेगा। परंतु विश्वास कीजिए मुनिवर कि हम सब ऐसे नहीं हैं कि अपने से कहीं चले जाएं। अरे, अगर कोई आ जाए तो क्या हम इतने अंधे, लाचार और नपुंसक हैं कि उस ओर देखें भी नहीं।
पुरुषत्व का उम्र से कोई वास्ता नहीं होता मुनिवर अपने यहां, बल्कि कहीं भी नहीं। अपने यहां तो कहा भी गया है कि मर्द साठे पर पाठा होता है और यह भी कि मर्द और घोड़े कभी बूढे नहीं होते। औरतें हो जाती हैं, इसलिए एक दो बच्चे होते न होते घर गिरस्थी, बाल बच्चे में रम जाती हैं। हम क्या करें मुनिवर? हम तो समाजसेवी भी हैं, सेवाव्रती भी हैं, इसलिए घर की बूढी हो गयी औरतों को हम उनके मन के राज काज के लिए छोड़ देते हैं। हम और भी सेवाव्रतधारी हैं, इसलिए हमें भी इन युवतियों को अपने गहन अनुभव का ज्ञान देना होता है। और ज्ञानदान न तो कहीं से ग़लत है और न कहीं से अवैध। इस ज्ञानदान का कहीं कोई फल-प्रतिफल सामने आ जाए तो हमारा क्या दोष? रास्ते चलते धूल-धक्कड़ तो आते ही हैं तो क्या धूल को हम माथे से लगा लें? समझाइए मुनिवर, इस देश की पागल, बेवकूफ जनता को!
Saturday, December 26, 2009
यह वहशी दुनिया तुम्हारे लायक नहीं थी रुचिका
अरी बिटिया रुचिका, अच्छा हुआ, तुम सिधार गई. 19 साल बाद आज के इस हालात से तो बेहतर है कि तुम पहले ही चली गई. क्यों कहूं मैं कि तुम समाज से लड़ती रहो, कि समाज के सामने सर उठाकर चलो, कि समाज के डर से डरो मत, कि लोग तुम्हारा कुछ बिगाड़ नहीं सकते, कि कानून की नज़रों में सभी एक हैं. ना बिटिया ना. तुम अधिक समझदार थी. सबसे बड़ी समझदारी तो तुमने यही दिखाई कि अपनी दोस्त अनुराधा के साथ मिल कर इस घिनौने खेल का पर्दाफाश किया. लोग फिल्मवाले को गालियां देते हैं. यह कास्टिंग काउच तो हर जगह है. फिल्मवाले तो गरीब की भौजाई की तरह हरेक के मोहरे बनते हैं, मगर तीन “पी” यानी पद, प्रतिष्ठा, पैसेवाले तो ….जो जितना बड़ा ताकतवर, उसकी कास्टिंग काउच उतनी बड़ी , उतनी ताकतवर और उतनी ही घिनौनी.
पता नहीं बिटिया, मरता तो एक अनजान भी है तो दुख होता है. हां, मैं तुम्हें प्रत्यक्ष रूप से नहीं जानती, मगर हर मां अपनी उस बेटी को जानती है, जो इस तरह के ना कहे जानेवाले ज़ुल्म का शिकार होती है. उस लिहाज़ से रुचिका, तुम मेरी बेटी हो, क्योंकि इसतरह की हर घटना के बाद उस बच्ची को ही कहा जाता है कि वह ऐसी या वह वैसी. कभी किसी आदमी को नहीं कहा जाता कि वह ऐसा तो वह वैसा. दुश्चरित्रता का यह जाल तो अनंत समय से है. किसी भी स्त्री से छुटकारा पाना हो, तुरंत उस पर दुश्चरित्रता का जाल फेंक दो, चाहे वह पत्नी से छुटकारा पाना हो या प्रेमिका से. कोई भी औरत या लड़की इस जाल से निकल ही नहीं सकती और उसी में फंसकर जान दे देगी, जैसे तुमने दे दी. मालूम नहीं, यह कौन सा नियम है, जिसमें दुश्चरित्रता का आरोप लगानेवाले इस बात को भूल जाते हैं कि उसे दुश्चरित्रता का जामा पहनाने में किसी पुरुष की भी भूमिका रहती होगी. या वह अपने से ही दुश्चरित्रता का लिहाफ ओढ़ लेती होगी? उसमें भी तुम जैसी 14 साल की बच्ची, जिसे शायद दुश्चरित्रता की मायने भी पता नहीं होंगे. ऊपरवाले ने हर कमजोर को अपने प्राण के रक्षार्थ एक न एक हथियार उसके शरीर में ही दे दिए हैं. लड़की में भी उसने 6ठी ज्ञानेन्द्रिय के रूप में यह आयुध दे तो दिया. मगर जब तक वह इसका लाभ उठाकर आगे बढे, तबतक तो उसकी राह में इतनी कांटे बिछा दिए जाते हैं कि उसके लिए जान देने के अलावा और कोई रास्ता शायद नहीं बचता.
किसने कहा था रुचिका कि तुम खिलाड़ी बनो? देश का नाम ऊंचा करो? उसके लिए सारी दुनिया भरी पड़ी है. जिस उम्र में तुम्हें हर पुरुष पिता या बड़ा भाई ही लगता होगा, उसी उम्र में उसी उम्र के लोगों के द्वारा तुम इस तरह से छली गई कि जान देनी पड़ गई तुम्हें, वह भी तरह तरह के इल्ज़ामों के साथ, अपने परिवार पर टूट रहे कहर के साथ. बचपन के वे दिन, जब तुम चिड़िये की तरह चहकती, फूल की तरह खिलती, आशाओं, उमंगों और सुहाने भविष्य के झूले पर झूलती, उस उम्र में तुम्हें ऐसे गहरे अवसाद में पहुंचा दिया गया, जहां से तुम तीन साल बाद उबरी तो, मगर जान दे कर.
तुम जी कर भी क्या करती रुचिका? कैसे यह बर्दाश्त करती कि महज 14 साल की उम्र में तुम्हें चरित्रहीन करार दिया जाए? क्या एक 14 साल की बच्ची गिरे चरित्र, चरित्रहीनता का मतलब समझती है? मुझे तो लगता है रुचिका कि जन्म लेते ही हर बच्ची को चरित्रहीन करार दिया जाना चाहिये. किसी खास उम्र तक या किसी की खास हरकत तक का इंतज़ार नहीं किया जाना चाहिये. आखिर बच्चियां जन्म लेने के बाद होश संभालने तक किसी भी के सामने उघडे बदन चली आती है. उन सभी को सबक सिखाया जाना चाहिये. उन सभी को चरित्रहीन कहा जाना चाहिये. उनकी माताओं को भी, क्योंकि तुम्हें या किसी भी बच्चे को जन्म देने के लिए उसे अपना बदन उघाडना ही पडता है. यह तो निरी चरित्रहीनता हुई कि नहीं? वैसे भी चरित्र का सारा ठेका तो औअरतों और लडकियों ने ही ले रखा है ना.
पता नहीं रुचिका, इस 14 साल की उम्र में ही तुमने अपने स्कूल को देह व्यवसाय के कितने बडे अड्डे में बदल दिया था कि तुम्हारे स्कूल ने भी कह दिया कि तुम खराब चरित्र की थी. कितनी बडी तुम्हारी शारीरिक और मानसिक ताक़त थी कि तुमने पूरे स्कूल को चरित्र के हिमालय से घसीटकर खाई में फेंक दिया. और लोग कितने डरपोक थे कि तुम्हारे इस चरित्र हनन के हथियार के आगे घुटने टेक दिए? उनके अपने अन्दर कोई बुद्धि, विवेक नहीं था कि तुम्हारी तथाकथित चरित्रहीनता की रपटीली राह पर सभी रपट गए?
ओह रुचिका, मेरी बच्ची. मैं तुममें अपना, अपनी बच्चियों का अक़्स देख रही हूं. मेरे आंसू नहीं रुक रहे. पता नहीं, यह सारा का सारा दोष मैं अपने ऊपर क्यों महसूस कर रही हूं, मुझे लग रहा है कि मेरी ही बच्ची के साथ ऐसा हुआ है. मैं सांस नहीं ले पा रही. दम घुट रहा है मेरा. इस जीते जी की घुटन से बहुत अच्छा हुआ कि तुम मर गई.
मैने मनोविज्ञान नहीं पढा है बिटिया, मगर इतना जानती हूं कि चरित्रहीन व्यक्ति के जिगर की बात नहीं है कि वह खुदकुशी कर ले. वह दूसरों को खुदकुशी करने पर मजबूर कर सकता है, खुद नहीं कर सकता, जैसे तुम्हारे मामले में हुआ. लोग कहते हैं, मुकुराहट बडी अच्छी आदत है. मगर कभी कभी यह मुस्कुराहट कैसे तंज़ में बदलती है, यह मैं अभी देख रही हूं.
यह मुस्कान, सज़ा की मुस्कान नहीं है, यह अपनी जीत की हंसी है कि देखो, देखो, मुझे देखो और मेरी व्यवस्था को देखो. मैं तो आदमी हूं, ताकतवर हूं. मेरा काम है लोगों के चरित्र की खील बखिया उधेडना और अपने को सुई की तरह तेज और नुकीला बनाए रखना कि किसी ने नज़र उठाई मेरी ओर कि बस, यह सुई उसकी आंखों मे.
मैं तो चरण धो धो कर पियूंगी तुम्हारी दोस्त अनुराधा और उसके माता पिता के. पता नहीं, मुझे अपना एक नाटक “अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजो” क्यों याद आ रहा है? उस नाटक की भी अंकिता पुरुष की इसी वासना का शिकार हुई थी, वह भी अपने ही पिता और भाई द्वारा. वह भी अपने दोस्तों के द्वारा बचाई गई, उसके दोस्त के माता-पिता ने उसके लिए केस लडा. लेकिन तारीफ कि उस पिता के लिए भी कह दिया गया कि वह अपनी पुरानी दुश्मनी निकाल रहे हैं.
कैसे बर्दाश्त करेगी, एक 14 साल की बच्ची अपने कारण अपने भाई पर इतनी अत्याचारी हरकतें देखकर कि अत्याचार और अनाचार को भी शर्म आ जाए. तुम्हारे लिए अश्लील व्यंग्य करनेवाले भाडे के टट्टू. क्या कहा जाए उनके लिए? कुछ भी नहीं, क्योंकि वे तो पैसे के लिए काम करते हैं. वे कुछ भी कर सकते हैं. उनकी ज़ात, उनका ईमान सबकुछ केवल पैसा होता है.
और पत्नियों को तो तुम माफ ही कर दो रुचिका. पता नहीं किस फिल्मवाले ने यह सूक्त वाक्य हम हिन्दुस्तानी औरतों के लिए दे दिया कि आज तक भीष्म की तरह उस वाक्य के राज सिंहासन से सभी पत्नियां बंधी हुई हैं. वह सूक्त वाक्य है- “भला है, बुरा है, मेरा पति मेरा देवता है.” तो हर पत्नी का आपदधर्म होता है कि वह मुसीबत में पडे अपने पति रूपी सत्यवान के प्राण को सावित्री बनकर यमराज के चंगुल से छुडाकर लाए. हमने उस पत्नी की भी दिव्य मुस्कान देखी. लगा, यमराज की व्यवस्था को भी धता बता रही हो. पति रूपी सिंहासन से बंधी उस स्त्री में तुम्हारी मां भी हो सकती है, जो पति के आगे चुप रहकर उसकी हां में हां मिलाती हुई अंडरग्राउंड हो गई. उसी पति रूपी सिंहासन से बंधी उस स्त्री में तुम्हारी दोस्त की मां भी है, जो पति के साथ साथ चलती रही. अच्छा हुआ कि तुम किसी की पत्नी बनने से पहले ही सिधार गई. क्या पता, वह पति तुम्हारी बातों को समझता. तब तो कोई बात ही नहीं होती. मगर, यदि वह भी समझने से इंकार कर देता तो?
फिर भी मैं यह कैसे मान लूं मेरी बच्ची कि इस धरती की लड़कियां अपने शरीर से अपने मन को बाहर निकल दें। अपने भीतर अपने लिए कोई इच्छा, अरमान ना पाले, अपने लिए अपनी कोई राह ना चुने, अपने साथ साथ अपने समाज, देश के नाम व प्रतिष्ठा की बात ना सोचे. अपने को केवल देह मान कर उसके बिंधने, चिंथने, टूटने, दरकने की राह तके और उसे ही अपनी नियति मानकर अपनी ज़बान काटकर अलग रख दे? नहीं रुचिका, नहीं. तुम जहां भी हो वहीं से अपने को देह की इस परिधि से बाहर निकालो, मन को मज़बूत करो और बता दो कि तुम टूट गई तो टूट गई, मगर आगे से कोई बेटी नहीं टूटेगी. सभी के मन में अनुराधा भर दो और उनके मन में भी, जो तुम्हारे अंकल- आंटी की तरह तुम्हारे साथ हैं. तुम्हारे माता-पिता, भाई, सहेली- सभी के मन में. मैं हर रुचिका को जीवित देखना चाहती हूं, मेरी बच्ची. तुम्हारा बलिदान व्यर्थ ना जाए, यह सनद रहे.
Friday, December 25, 2009
मारो, मारो, बेटियों को मारो!
यार लोग परेशान हैं कि किसी ने अपनी नवजात बेटी को मार दिया, क्योंकि उसे बेटी नहीं चाहिये थी. कमाल है, अरे नहीं चाहिये थी तो नहीं चाहिये थी. अब इसमें इतना शोर या मातम मचाने की क्या ज़रूरत? उसका बच्चा, उसकी मर्ज़ी! उसने आपसे पूछकर तो बाप बनने की प्रक्रिया नहीं शुरु की थी ना! अब उसकी इच्छा! आखिर बेटी थी उसकी.
बेटियों को मारने का सिलसिला कोई आज का है क्या? गंगा तो इससे भी महान थी. भीष्म के पहले के सात सात बेटों को जनमते ही मार दिया. सोचिए, आज का कोई मां-बाप इतना बडा कलेजा दिखाएगा कि बेटों को मार दे? गंगा के उन सात बेटों ने अपनी मौत का बदला शायद इस तरह से लिया है कि उन्होंने सभी के मन में भर दिया कि बेटियां ही सभी संताप की जड हैं, इसलिए जनमते ही छुटी पा लो. बाद की आह और वाह से बचे रहोगे. गंगा भी तो बेटी ही थी न!
अब बताइये, बेटियां जनम कर ही कौन सा तीर मार लेंगी? एक किरण बेदी, या कल्पना चावला या सुनीता विलियम्स बन जाने से क्या कोई क्रांति आ जाएगी? सभी बेटियां अपने अधिकार भाव से पैदा होने लग जाएंगी? अपनी मर्ज़ी से पढने लग जाएंगी? अपनी मर्ज़ी से ब्याह कर लेंगी? ब्याह के बाद पति या ससुराल के अत्याचार से बच जाएंगी? दहेज़ के बदले उन्हें लड्डू दिए जाने लगेंगे? ब्याह के समय् उनसे शील, सुभाव, चरित्र, रूप, गुन की बात नहीं की जाने लगेंगी? इतने सारे झंझट किसलिए भाई? बेटियों के कारण ही ना? जीवन कितना सुखी, शांत, सरल हो जाएगा, अगर बेटियां नहीं हुई तो?
कितने फायदे हैं ना बेटियों के ना होने से. घर में किसी को रखवाली नहीं करनी पडेगी. पढाने के लिए उसे कहीं भेजा जाए, इस पर सोचना नहीं पड़ेगा, कहीं आने जाने के लिए उसके साथ एक अदद संरक्षक की ज़रूरत पर बल नहीं देना पड़ेगा, उसके साथ कोई छेड़छाड़ ना करे, वह हर रोज अपने घर सुरक्षित पहुंच जाया करे, इस पर मगजमारी नहीं करनी पडेगी, शादी के बाद वह सुखी है कि नहीं, दहेज की प्रताड़ना या अन्य प्रताड़ना दी तो उसे नहीं जा रही है, इस आशंका में आपकी नींद हराम तो नहीं हुई रहेगी, दफ्तर में कोई उस पर बिना वज़ह छींटाकशी कर रहा है, यह देख कर आपकी जान तो नहीं सूखती रहेगी, उसका किसी तरह का कोई यौन शोषण तो नहीं हो रहा है, इससे आपकी आत्मा कनछती तो नहीं रहेगी? वह कहीं अपने मन से किसी जात कुजात में शादी कर के आपकी इज़्जत को बट्टा ना लगाए और अपनी इज़्ज़त बचाने के लिए आप उसका उसके प्यार समेत खात्मा ना कर दें.
यह सब कुछ भी नहीं होगा और हम सभी चैन और आराम की नींद सो सकेंगे, अगर बेटियां नहीं होंगी. सबसे बड़ी बात तो यह कि तब इंसानों की पैदवार रुक जाएगी, बेटियां ही नहीं होंगी तो बच्चे कैसे पैदा होंगे और जब बच्चे ही पैदा नहीं होंगे तो ये सब काम भी नहीं होंगे और जब ये सब काम नहीं होंगे तो इन सब पर सोचने और परेशान होने की ज़रूरत भी नहीं रहेगी. इसलिए, आइये, सब मिल जुलकर एक दूसरे का आह्वान करें और इस धरती पर से सभी बेटियों को नेस्तनाबूद करें.
Saturday, December 19, 2009
विभा रानी को प्रथम "राजीव सारस्वत स्मृति सम्मान"
छम्मकछल्लो का एक प्रयास यह भी.http://mohallalive.com/2009/12/19/vibha-rani-get-first-rajeev-saraswat-memorial-award/
http://hindi-khabar.hindyugm.com/2009/12/vibha-rani-rajiv-saraswat-smriti-samman.html
उनकी स्मृति में उनके नियोक्ता हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने "राजीव सारस्वत स्मृति सम्मान" का गठन किया. इसके तहत हिन्दी को सृजनात्मक तरीके से आगे बढानेवाले को यह सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई. इसी के तहत इस साल का प्रथम "राजीव सारस्वत स्मृति सम्मान" विभा रानी को 18 दिसम्बर, 2009 को आयोजित कार्यक्रम में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के निदेशक (मानव संसाधन) श्री वी विजियासारधि के द्वारा प्रदान किया. सम्मान के तहत शॉल व प्रमाणपत्र के अतिरिक्त 10001/- की राशि का चेक दिया गया.
विभा रानी हिन्दी व मैथिली की सुपरिचित कथाकार, नाटककार, रंगमंच की कुशल अभिनेत्री व् सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं. हिन्दी व मैथिली में अबतक उनकी बारह से भी अधिक किताबें आ चुकी हैं. दस से अधिक नाटक वे लिख चुकी हैं. 'सावधान पुरुरवा', दुलारीबाई', पोस्टर', 'कसाईबाडा', 'मि. जिन्ना', 'लाइफ इज नॉट ए ड्रीम', 'बालचन्दा' जैसे नाटकों व 'चिट्ठी', 'धधक' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. फिल्म्स डिविजन की फिल्में 'जयशंकर प्रसाद' व 'भारतेन्दु हरिश्चन्द्र' का लेखन कर चुकी हैं. कई टीवी कार्यक्रमों के लिए वे वॉयसओवर का काम भी किया है. रेडियो की वे पुरानी आवाज़, नाटक कलाकार हैं और अभी भी रेडियो से कथाओं के माध्यम से जुडी हुई हैं. विभिन्न सामाजिक विषयों पर वे अपनी तंज शैली में छम्मकछल्लोकहिस ब्लॉग लिखती हैं. 'छुटपन की कविताएं' तथा 'बस यूं ही नहीं' उनके अन्य ब्लॉग हैं. इनके अलावा विभा 'नो योरसेल्फ बेटर', सेल्फ एक्सप्लोरेशन', टाइम मैनेजमेंट', गिल्ट मैनेजमेंट' जैसे बिहेवियरल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन करती हैं और मुख्य धारा के बच्चों के लिए थिएटर वर्कशॉप आदि का भी आयोजन करती हैं.
Monday, December 14, 2009
I will try my level best-का मतलब? कभी नहीं जी कभी नहीं!
छम्मकछल्लो को अंग्रेजी आती नहीं. मगर अंग्रेजी अच्छी बहुत लगती है. अब अंग्रेजी न आने और पसन्द आने के बीच अप कोई तालमेल ना खोजें. हाथ तो चांद भी नहीं आता और हीरे का हार भी. तो इसका यह मतलब तो नहीं कि आप चांद या हार को पसन्द करना बन्द कर दें? आप यक़ीन कीजिए, अंग्रेजी भाषा सचमुच कभी कभी बडी अच्छी लगती है. ऐसे ऐसे शब्द और भाव इसमें हैं कि इनकी कोई काट आपके पास नहीं मिलेगी. जभी तो अंग्रेज हम पर इतने साल राज कर गए और अभी भी अपनी भाषा के बल पर हम पर अमिट राज कर रहे हैं और करते रहेंगे. यह छम्मकछल्लो की भविषवाणी है, जोकभी झूठी साबित नहीं होगी. आप शर्त लगा कर देख लीजिए.
अंग्रेजी बडी शिष्ट और क़ायदेदार ज़बान है. अब देखिए, बडी से बडी गलती करने पर भी आप महज एक शब्द बोल देते हैं "सॉरी" और लोग बाग कायल हो जाते हैं. वे उसके आगे कुछ बोल ही नहीं सकते. आपके सॉरी के बाद भी किसी ने अगर कुछ कहा तो उल्टा लोग उसी का बंटाधार करने लगेंगे कि "अरे भाई, क्यों पीछे पडे हो बिचारे के? बोला न उसने सॉरी. अब क्या चाहिए आपको?"
इसी तरह से एक शब्द है "थैंक यू" अब इसके लिए आप लाख धन्यवाद बोलिए, शुक्रिया कहिए, वह मज़ा नहीं जो थैंक यू में है. इसकी महिमा तो इतनी न्यारी है कि धन्यवाद, शुक्रिया बोलने के बाद भी जबतक लोग थैंक यू नहीं बोलते हैं, तबतक बोलने या शिष्टाचार की प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाती है. आप किसी से भी कभी भी कहें कि आप आ रहे हैं, लोग तपाक से कहेंगे, यू आ' मोस्ट वेलकम". कुछ अच्छा बोल दिया तो फटाक से कहेंगे, "सो नाइस ऑफ यू" छम्मकछल्लो इसकी हिन्दी खोजती रह गई, समझ में ही नहीं आया. अंग्रेजी तो अंग्रेजी, जो थोडी बहुत हिन्दी आती थी, उस पर भी आफत!
छम्मक्छल्लो जब दिल्ली में थी, तब डीटीसी की बस से सफर करती थी. उसकी एक बस के ड्राइवर को थैंक यू शब्द इतना अच्छा लगता था कि वह हमेशा चाहता था कि लोग उसे थैंक यू बोलें. एक लडकी उसे बोलती भी थी. एक दिन वह बोलना भूल गई. उसके बाद तो उसने ऐसी ड्राइविंग की गुस्से में कि लगा कि बस आज बस बस नहीं, विमान बन जाएगी. दूसरे दिन जब वह लडकी चढी, तब पहले तो उसने उससे कोई बात ही नहीं की. लडकी भी अपनी बेख्याली में फिर से उतरने लगी. इस बार उससे रहा नहीं गया. उसने कहा "ओये जी, आज भी बेगर थैंक यू के ही जाओगे?" लडकी मुस्कुरा पडी. उसने थैंक यू बोला. और जी लो, बस फिर से विमान बन गई.
इसी तरह से एक और शब्द है- "I will try my level best." हिन्दी में भी है- "मैं पूरी कोशिश करूंगा या करूंगी" मगर जो मज़ा आता है अंग्रेजी के इस वाक्य में, इतनी मासूमियत, इतनी गंभीरता, इतनी सिंसियेरिटी के साथ कि कोई समझ ही नहीं पाता है कि कहनेवाला आपको कितना उल्लू बना रहा है. छम्मक्छल्लो ने यह अक्सर देखा है कि जब भी कोई यह लाइन बोलता है, समझिए कि उसकी नीयत में खोट है. वह आने के मूड या मन में नहीं है. कभी आजमाकर देख लीजिए.
इसलिए आप मेहरबानी से उस शख्स की बात का कभी भी यकीन ना करें. उसके लिए अगर आप कोई इंतज़ामात करनेवाले हों तो वह कभी न करें, क्योंकि वह शर्तिया कभी भी आपकी तरफ का रुख नहीं करेगा. आनेवाला रहेगा तो वह एक्दम कहेगा तपाक से कि वह आएगा ही आएगा. खुदा ना खास्ता नहीं पहुंच पाएगा तो आपको इत्तला कर देगा. ख़बर नहीं कर पाया, उस समय तो बाद में बताएगा. माफी मांगेगा. आप कभी उसकी शिकायत भी न करें, क्योंकि जब भी आप दुबारे उससे मिलेंगे और उससे न आने की बात पूछेंगे, वह अगला पिछला कुछ नया बहाना बनाएगा, खोजेगा, उसे आप पर चस्पां करेगा और निकल जाएगा. तो क्यों आप उसकी और अपनी मिट्टी पलीद करते करवाते हैं. उसे झूठ पर झूठ बोलने पर मज़बूर करते हैं.
आपको अगर उसकी मिट्टी पलीद करनी ही है तो उससे सचमुच कुछ मत पूछिए. बन्दा समझदार होगा तो आपकी खामोशी उसे बहुत भारी पडेगी और वह आपको खुद ब खुद अपनी सफाई दे देगा. अब उसका सच या झूठ उसका अपना सच या झूठ होगा. छम्मक्छल्लो के एक नाट्य पाठ में यहां की एक बहुत नामचीन लेखक पूरा पूरा वादा करने के बाद भी नहीं आईं. छम्मक्छल्लो के नाट्य पाठ के बादवाले कार्यक्रम में वे दिखीं. पहले तो वे बडी बोल्ड सी बनी छम्मक्छल्लो के आसपास घूमती रहीं. उससे ही चाय मांगकर पी, पीकर अपना अपनापा दिखाती रहीं. कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम की गुणवत्ता पर चर्चा करती रहीं. छम्मक्छल्लो भी उनके साथ पूरे अपनापे व आदर के साथ पेश आती रहीं. वे शायद यह अपेक्षा कर रही थीं कि छम्मक्छल्लो उनसे अपने कार्यक्रम में ना आने की शिकायत करे तो वे कुछ बोलें. उन्होंने तो यह भी नहीं कहा था कि I will try my level best बल्कि एक रात पहले कहा था कि मिलते हैं कल सुबह, तुम्हारे कार्यक्रम में. बाद में वे खुद ही कहने लगीं कि वे तो छम्मक्छल्लो का नाटक पढ सुन देख चुकी थीं. छम्मक्छल्लो ने बस विनम्रता से जवाब दिया कि यह नाटक न तो अभी तक कहीं छपा है, न पढा गया है और ना ही मुंबई में खेला गया है.
तो बस, कल्पना कीजिए और साथ में यह मानकर चलिए कि कोई कह रहा है कि "I will try my level best." तो बस उसे मान लीजिए, चाहें तो हल्के से मुस्कुरा भर दीजिए. बोलनेवाले को पूरा यकीन दिलाइये कि उसे आपकी कोशिश पर पूरा भरोसा है और उसे भूल जाइये, जैसे वह यह कहकर भूल जाता है.- इस रूप में कि उसकी यह कोशिश कभी भी सफल नहीं होगी, क्योंकि उसके लिए वह न तो नौ मन तेल का जुगाड करेगा और न अपने मन की राधा को नाचने के लिए अर्थात उसे आपके पास आने के लिए कहेगा. यह मन का वह दर्पण है, जिसमें वह झलकता है, जो नहीं है, और वह नहीं दिखता है, जो वह है.
