chhammakchhallokahis

रफ़्तार

Total Pageviews

छम्मकछल्लो की दुनिया में आप भी आइए.

Pages

www.hamarivani.com
|

Thursday, May 29, 2014

बिल टेलर की डायरी

अबतक अपनी बात कहती आई है छममकछल्लो। आज वह आपको दे रही है आधुनिक मैथिली कथा साहित्य की वरिष्ठतम महिला लेखक लिली रे की कहानी- "बिल टेलर की डायरी"। लिली जी का जन्म 26/1/1933 को मधुब­नी, बिहार में हुआ। प्राथमिक शिक्षा स्कूल में। तदुपरांत घर में ही।इनके उपन्यास  हैं- मरीचिका (बृहत उप­न्यास, 2 भागों में), पटाक्षेप (­नक्सल आंदोल­न पर अप­नी तरह का अ­नोखा उप­न्यास), जिजीविषा, विशाखन।200 से अधिक कहानियां। अपने समय की मैथिली की पहली बोल्ड कहानी ’रंगी­न परदा’ से बेहद चर्चित व विवादास्पद।  बाल साहित्य का भी लेख­न। कुछ नाटकों का भी सृजन। "मरीचिका" उप­यास पर साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त। मैथिली की पहली महिला साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता। प्रबोध सम्मान की प्रथम विजेता।देश-विलिदेश का भ्रमण और उसे अपने साहित्य में समावेशित करनेवाली लिली जी दार्जीलिंग में रहती हैं। हिन्दी में कहानी संग्रह "बिल टेलर की डायरी" वाणी प्रकाशन और उपन्यास "पटाक्षेप" भारतीय ज्ञानपीठ और "जिजीविषा" रेमाधव पब्लिकेशन्स से प्रकाशित हैं। सीधी, सरल और सहज भाषा व छोटे-छोटे वाक्य इनके लेखन की खासियत है। परंतु इन छोटे छोटे वाक्यों में जीव­न के बड़े बड़े सार तत्व छुपे होते हैं, जो पाठकों को कहीं स्तब्ध करते हैं तो कहीं सम्मोहित। इनकी कहानियां विश्व क्लासिक में रखी जा सकती हैं। इनकी कहानियां का अंत पाठकों को चौकाता है। आप भी पढ़िये और अपनी राय देना न भूलिए। 


बिल टेलर की डायरी
---: लिली रे
बिल टेलर ने टॉर्च जलाकर एक बार फिर से मानचित्र देखा। रास्ता सही था। मगर जगह का नाम नहीं था। चलते रहने से यही रास्ता आगे 'रोपवेमें पहुंचता था। उतनी देर तक खुद को रोक नहीं सकतेथे। इधर चारों ओर जंगल ही जंगल। कहीं किसी शौचालय का अता-पता नहीं। बिल टेलर नाली के किनारे वाली झाड़ी में चले गए। पेट लगातार मरोड़ें दे रहा था। माथा घूम रहा था। मन को मजबूत करके पैंटखोली।
किसी किसी तरह से निवृत्त होकर झाड़ी से बाहर निकले। पैर शिथिल हो गए थे। वहीं पहाड़ पर लेट गए। संयोग से थापा दम्पति घास काटकर उसी मार्ग से जा रहे थे। एक साहेब पर्यटक को मिट्टी परपड़े देखकर ठिठक गए।
'साहेब सिकहोटल नेम?' - घसकट्टे ने टूटी-फूटी अंग्रेजी और हाथ के संकेत से पूछा।
'टेलिविस्टा होटलवेरी फार। टेक मी टू योर हाऊस।' - बिल टेलर इशारा करते हुए बोले।
'मी वेरी पुअर।'
'मी वेरी सिक।'
और बिल टेलर ने आँखें मूँद लीं। पेट में फिर से मरोड़ें उठ रही थी। थापा ने अपनी पत्नी की ओर देखा। वह पहले से ही थापा की ओर ताक रही थी। थापा अपना डोको खोलकर झाड़ी के भीतर सुरक्षितस्थान पर रख आया। डोकोवाली रस्सी से बिल टेलर को बाँधकर अपनी पीठ पर लादा। दोनों पैरों को उसकी पत्नी ने पकड़ लिया। बिल टेलर को कोई होश नहीं था। जब पीठ पर से उतारा गया तब नींद टूटी।बोले- 'नॉमर्ल सलाइन दो।'
'नहीं है।'
बिल टेलर ने फिर इशारे से समझाते हुए कहा -'उबला हुआ पानी है?
'नहीं हैमगर उबाला जा सकता है।'
'बीस मिनट उबालो। मुझे जरा शौचालय ले चलो।'
थापा अपने नालीवाले शौचालय में ले गया। उन्हें थामे रखा। कपड़े-लत्ते पहना कर भीतर ले आया। उसकी पत्नी पानी उबाल रही थी।
'तुम्हें घड़ी देखने आता है?'
'आता है साहेब' - थापा ने अपने ताखे पर रखी छोटी सी मेज घड़ी दिखाई।
'पानी बीस मिनट तक उबालना। फिर इसके बाद एक मुट्ठी चीनी और एक चुटकी नमक डालकर मुझे हर दस मिनट पर पिलाओ। मैं बेहोश रहूं तब भी।'
थापा ने अपनी पत्नी को नेपाली में समझाया। पत्नी समझ गई। थापा काफी डर गया था। यदि दैव के प्रकोप से कुछ हो गया तोपड़ोसियों के घर बहुत नीचे थे। फिर भी जो सबसे नजदीक थावहांगया। वहां से जोर-जोर से हाँक लगाकर अन्य पड़ोसियों को बुलाया। सबने बीमार साहेब को देखा। थापा का अनुरोध था कि सभी मिलकर अभी ही साहेब को उनके होटल पहुँचा आएँ। लेकिन कोई भी राजी नहींहुआ।
'रात भर रख लो। भोर में पहुँचा देंगे।'
'यदि मर-मरा गया तो पुलिस पकड़ेगी' - थापा गिड़गिड़ाया।'
'हमलोग गवाही देंगे। अभी तो कोई अस्पताल भी खुला नहीं होगा।'
'घुप्प अंधेरा है। सुबह मुँह अंधेरे ही पहुँचा आएँगे।'
'यदि पहले ही मर गया तो?'
'तो उसी रास्ते पर रख आएंगे।'
'तुम्हें लाना ही नहीं चाहिए था।'
सभी चले गए।
थापा ने सलाइन बनाकर साहेब को जगाया 'साहेबसलाइन।थापा ने साहेब की देह हिलाते हुए कहा।
ऊँ.. ऊँ.. ऊँ.. - गोंगियाते हुए साहेब ने आँखें खोली। पैंट खराब हो गई थी। थापा अपनी पत्नी को साहेब के मुँह में चम्मच से सलाइन पिलाने का आदेश दे कर स्वयं सफाई में जुट गया। दार्जीलिंग केलोगों के लिए पेट का रोग अपरिचित नहीं है। मगर अपने और गैर में फर्क होता है। उस पर भी गैर यदि विदेशी साहेब हो तो। मगर दूसरा कोई उपाय भी तो नहीं था।
थापा और उसकी पत्नी सारी रात जागकर साहेब को सलाइन वाटर पिलाते रहे। साहेब को अपनी लुंगी लपेट दीसाहेब के लिए गोहाल से घास-फूस और कागज लाकर उसका धड़िया बना दिया। साहेब कापेट जब थोड़ा सा बहतातब आंखें खोलतेक्षीण स्वर में सलाइन वाटर माँगते। थापा और उसकी पत्नी तुरंत हाजिर करते।
पौ फटने से पहले ही थापा के पड़ोसी झोलंगा लेकर पहुँच गए। साहेब को टाँगकर होटल ले गए। होटल मैनेजर ने तुरंत अस्पताल में भर्ती करवा दिया। प्रत्येक को धन्यवाद के साथ-साथ दो-दो रूपए कीबख्शीश भी मिली।
थापा दूध का व्यापार करता था। दो जर्सी गायें थीं। तीन बच्चे थे, जो म्यूनिसिपल स्कूल में पढ़ते थे। काम के लिए किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं रखा था। खुद ही सब मिल- जुलकर सारे काम निपटालेते थे। आज तो काम बहुत बढ़ गया था।
थापा की पत्नी अदृष्ट का खेल बूझ काम में लग गई।
अंग्रेज साहेब! बख्शीश तो देंगे हीमन ही मन सोचती थापा की बहू साहेब का सामान सहेजने लगी। पॉकेट खोलकर रूपए गिने। पूरे पाँच हजार थेमन गदगद हो गया। जेब में पाँच हजार तो बैंक मेंकितना?
थापा की पत्नी ने बिना किसी उपालंभ के साहेब के कपड़े खूब अच्छी तरह से धोए।
तीसरे दिन सारा सामान लेकर थापा अस्पताल पहुँचा। बिल टेलर आँखें मूँदकर पड़े हुए थे।
'नमस्ते साहेब। कैसे हैं?' थापा ने टेबुल पर झोला रखा।
'करीब-करीब ठीक हो गया। मगर शायद दो-तीन दिन और रहना पड़ेगा।'
'हुजूर' - थापा ने सिर डुलाते हुए झोले से बटुआ निकालकर साहेब को दिया। कहा- 'गिन लीजिए हुजूर।'
साहेब ने गिना। उसके बाद बटुआ थापा की ओर बढ़ाते हुए बोले - 'इसमें से तुम्हारी जितनी इच्छा होले लो।'
'नहीं साहेब। आप हाथ उठाकर जो दे दीजिए।'
'जान बचाने की कीमत कौन आँक सकता है। यदि अमीर रहता तो सारा दे देता। फिर भी तुम्हारा ऋणी ही रहता।'
'आप अमीर हैं साहेब।'
'नहींमुझे कोई नौकरी नहीं मिलीइसलिए भूटान चला आया। सामची में टीचर हूँ।'
'सामची में?'
'हाँवहीं एन आई  में।'
'हुजूर'
'इससे ज्यादा नहीं दे सकता।'
'रहने दीजिए साहेब। अभी तो आपको अस्पताल का बिल भी देना पड़ेगा। बहुत सारे खर्चे हैं। मैं तो यहाँ दूध बेचने आता हूँ। रॉबिन साहेब मुझे पहचानते हैं। पूछिएगा - थापा दूधवाला।'
'रॉबिन साहेब कौन?'
'केवेन्टर साहेब। वहीं मैं दूध बेचता हूँ। आप दूसरी बार आइएगातब दीजिएगा।'
'अब मैं कभी भी नहीं आऊँगा। ठगों का देश है दार्जीलिंग। सब चोर हैं।'
थापा का मुँह उतर गया। दबे स्वर में बोला, 'मैंने तो जैसा पायावैसा ही ले आया। रूपए कम हैं क्या?'
'नहीं-नहींबिल टेलर ने थापा का हाथ पकड़ लिया। समझाया- 'देखो न। रेस्तँरा में 'स्टेककहकर  जाने क्या खिला दिया। मेरा पेट खराब हो गया। उस शाम यदि तुम नहीं मिलते तो मैं तो मर ही गया होता। मैं तुम्हारा आभारी हूँ। लेकिन सभी तो तुम्हारे जैसे नहीं हैं न!'
थापा ने सहमति में सर डुलाया। बिल टेलर उसका हाथ पकड़े रहे। थोड़ी देर बाद थापा बोला- 'मैं गरीब हूँ  पैसे रहते तो आपके देश घूम आता। उस देश मेंजहॉँ एक भी ठग या बेईमान नहीं हैं। हमलोगतो भरे पड़े हैं पापियों से।'
बिल टेलर उसे ठीक से समझाना चाह रहे थे। तभी पेट गुड़गड़ाने लगा। बिल टेलर थापा का हाथ छोड़कर अपना पेट हँसोथने लगे। गुड़गुड़ी ठीक हुई, तब अपने देश की ठगी अच्छी तरह से याद आने लगीथापा को समझाने के लिएउसके संग हँसने के लिए। साहेब को अस्वस्थ समझकर थापा खड़ा हो गया। 'चलता हूँ साहेब। नमस्तेकहकर झटककर बाहर निकल गया।
बिल टेलर को समझने में देर हो गई। चिल्लाकर पुकार सकेंयह भी नहीं हो सका। बड़ी कमजोरी लग रही थी।
सुस्थिर होने पर बिल टेलर ने झोले में से चीजें निकाली। सभी वस्तुएँ चुस्त-दुरूस्त थीं। धपधप धोए कपड़ेदबाकर इस्त्री की हुई। टॉर्चकलमघड़ीमानचित्रडायरीसाबुनतौलियासबकुछ।
बिल टेलर ने अपनी डायरी में लिखा -
'मैं ठग हूँ।' ###
                                                             अनुवाद: विभा रानी 

3 comments:

मीनाक्षी said...

सोचने के लिए विवश करती कहानी...बिल टेलर जल्दी समझ गए कि ठग कौन है.... थापा जैसे 2-3 भी हों तो इंसानियत के लिए आशा की किरण जागती है...

NATAK WALA said...

Great..............

kailash said...

छोटी सी कहानी कितनी बड़ी हो सकती है?बहुत बड़ी कहानी वक्त को रोक लेती है .