chhammakchhallokahis

रफ़्तार

Total Pageviews

छम्मकछल्लो की दुनिया में आप भी आइए.

Pages

www.hamarivani.com
|

Monday, September 18, 2017

रोग नहीं, वरदान- पति पत्नी के जोक्स का उल्टा पुल्टा रूप-37

पप्पू : डॉक्टर साहब कुछ सुनाई नहीं दे रहा..
डॉक्टर : कब से?
पप्पू : जब से शादी हुई है..
*डॉक्टर : यह रोग नहीं .. वरदान है..*

चिंकी : डॉक्टर साहब कुछ सुनाई नहीं दे रहा..
डॉक्टर : कब से?
चिंकी: जब से शादी हुई है..
*डॉक्टर : यह रोग नहीं .. वरदान है..*
😀😀😀😀

Saturday, September 16, 2017

करवा चौथ- कड़वा चौथ: पति पत्नी के जोक्स का उल्टा पुल्टा रूप-36

नए शोध से पता चला है –

“यदि पत्नी *करवाचौथ के व्रत*  की   बजाय  🤐 *मौन व्रत* रखे।

 तो पति 25 साल ज्यादा जिन्दा रह सकता है…”

😉😊😁

नए शोध से पता चला है –

“यदि पति  "कड़वा चौथ" के  "व्रत" की   बजाय  🤐 *मौन व्रत* रखे.....

 तो पत्नी 25 साल ज्यादा जिन्दा रह सकती है…”

😉😊😁

Sunday, August 27, 2017

निजता का अधिकार- पति पत्नी के जोक्स का उल्टा पुल्टा रूप-35

निजता का अधिकार ..... RIGHT TO PRIVACY !
,( शादीशुदा मर्दों के लिए )
अब पत्नी अपने पतिसे पूछ नहीं सकेगी ...
- वो कहाँ है ?
-कब आरहे हो ?
-किसके साथ हो ?
-किस से बातीं कर रहे हो ?
-तुम्हारी आय कितनी है ?
-कहाँ जा रहे हो ?
- अब तक कहाँ थे ?
इत्यादि ...इत्यादि
.
.
साथियों क्या सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का मैंने सही अर्थ समझा है ? कृपया मेरी मदद करें और अपनी राय अवश्य दे।
निजता का अधिकार ..... RIGHT TO PRIVACY !
,( शादीशुदा औरतों के लिए )
अब पति अपनी पत्नी से पूछ नहीं सकेंगे...
- वो कहाँ है ?
-कब आ रही हो ?
-किसके साथ हो ?
-किस से बातें कर रही हो ?
-तुम्हारी आय कितनी है ?
-कहाँ जा रही हो ?
- अब तक कहाँ थी ?
इत्यादि ...इत्यादि
.
.
साथियों! क्या सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का मैंने सही अर्थ समझा है ? कृपया मेरी मदद करें और अपनी राय अवश्य देI

Tuesday, August 8, 2017

शादी से पहले- पति पत्नी के जोक्स का उलटा-पुल्टा रूप 34

😜😜😝😝

किसीने एक शादी शुदा आदमी से पुछा
"आप शादी से पहले क्या करते थे?"

उसकी आँखों में आंसू आ गए और बोला
"जो मेरा मन करता था"

😂😂😂😂
😜😜😝😝

किसी ने एक शादी शुदा औरत से पूछा-
"आप शादी से पहले क्या करती थीं?"

उसकी आँखों में आंसू आ गए और बोली-
"जो मेरा मन करता था"

😂😂😂
याद रखें। न स्त्री को हलके से लें, न उसके लिए ऐसे जोक्स बनाएं। अपना मान अपने साथ रखें।

Thursday, June 22, 2017

पार्टी व शॉपिंग- पति पत्नी के जोक्स का उल्टा-पुल्टा रूप -33

शाॅपिंग में मशगूल बीवी का 
सब्र से साथ देना भी मुहब्बत है गालिब...!
.
ज़रूरी नहीं हर कोई "ताज-महल" बनवाता फिरे...!

पार्टी में मशगूल मियां का 
सब्र से साथ देना भी मुहब्बत है गालिब...!
.
ज़रूरी नहीं हर कोई "सावित्री" बनी फिरे...!

Wednesday, June 21, 2017

*on occasion of Yoga day. Tips :*पति पत्नी के जोक्स का उल्टा पुल्टा रूप-32


पत्नी कुछ भी कहे तो
गर्दन को दो बार ऊपर से नीचे करें ,
*ये सर्वश्रेष्ट योग  है,*

यह योग न सिर्फ आपको बीपी, अनिद्रा, बेचैनी, चिढ़चिढ़ापन इत्यादि रोगों से बचाता है बल्कि  यह योग आपके खुशहाल जीवन की कुँजी है....

नोट : *गर्दन को कभी भी दाँये से बाँये न घुमावें,  ये जानलेवा हो सकता है*.....😜😂😆🤣

 *on  occasion of Yoga  day.           Tips :*

पति कुछ भी कहे तो
गर्दन को दो बार ऊपर से नीचे करें ,
*ये सर्वश्रेष्ठ योग  है,*

यह योग न सिर्फ आपको बीपी, अनिद्रा, बेचैनी, चिढ़चिढ़ापन इत्यादि रोगों से बचाता है, बल्कि  यह योग आपके खुशहाल जीवन की कुँजी है....

नोट : *गर्दन को कभी भी दाँये से बाँये न घुमावें,  ये जानलेवा हो सकता है*.....😜😂😆🤣

योग- पति पत्नी के जोक्स का उल्टा-पुल्टा रूप-31

बहुत जगह यह जोक चल रहा है। हँसने हंसाने के आवाहन के साथ। जैसा कि हमेशा करती हूँ, पति के बदले पत्नी कर दिया है। हंसिए। बताइयेगा कि कितना हंसे/हंसीं।

 एक शादीशुदा की दुखी कलम से योग दिवस ।

योग दिवस को मैं , कुछ इस तरह से मना रहा हूँ,
रात को उसके पैर दबाए थे अब पोंछा लगा रहा हूँ।

धो रहा हूँ बर्तन और बना रहा हूँ चपाती,
मेरे ख्याल से यही होती है कपालभाति।

एक हाथ से पैसे देकर, दूजे हाथ में सामान ला रहा हूँ मैं,
और इस प्रक्रिया को अनुलोम विलोम बता रहा हूँ मैं।

सुबह से ही मैं , घर के सारे काम कर रहा हूँ,
बस इसी तरह से यारों प्राणायाम कर रहा हूँ।

मेरी सारी गलतियों की जालिम ऐसी सजा देती हैं,
योगो का महायोग अर्थात मुर्गा बना देती हैं।

हे योग देव अगर आप गृहस्थी बसाते,
तो हम योग दिवस नहीं पत्नी दिवस मनाते।

 एक शादीशुदा की 'दुखी' कलम से योग दिवस की मासूम सी योग गाथा ।

हँसते रहिये , हँसाते रहिये ।

एक शादीशुदा की दुखी कलम से योग दिवस ।

योग दिवस को मैं , कुछ इस तरह से मना रही हूँ,
रात को उसके पैर दबाए थे अब पोंछा लगा रही  हूँ।

धो रही हूँ बर्तन और बना रही हूँ चपाती,
मेरे ख्याल से यही होती है कपालभाति।

एक हाथ से पैसे देकर, दूजे हाथ में सामान ला रही हूँ मैं,
और इस प्रक्रिया को अनुलोम विलोम बता रही हूँ मैं।

सुबह से ही मैं , घर के सारे काम कर रही हूँ,
बस इसी तरह से दोस्तों प्राणायाम कर रही हूँ।

मेरी सारी गलतियों की जालिम ऐसी सजा देते हैं,
योगो का महायोग अर्थात मुर्गा बना देते हैं।

हे योग देव, अगर आप गृहस्थी बसाते,
तो हम योग दिवस नहीं, पति दिवस मनाते।

 एक शादीशुदा की 'दुखी' कलम से योग दिवस की मासूम सी योग गाथा ।

हँसते रहिये , हँसाते रहिये ।