chhammakchhallokahis

रफ़्तार

Total Pageviews

छम्मकछल्लो की दुनिया में आप भी आइए.

Pages

www.hamarivani.com
|
Showing posts with label छुट्टी. Show all posts
Showing posts with label छुट्टी. Show all posts

Monday, August 1, 2016

छुट्टी और चार्ज- पति-पत्नी के जोक्स का उल्टा-पुल्टा रूप-22


एक बार  एक  फौजी  की बीवी  मायके  जाने की  जिद  करती है। फौजी  कहता है कि  सुबह  8 बजे आफिस  में  आकर ' फौजी तरीके ' से बात करना!

बीवी  सुबह आठ बजे  आफिस  पहुँचकर सावधान की मुद्रा में बोलती है- 'जय हिन्द सर! सर, मैं  एक  माह के  लिए  मायके  जाने की  छुट्टी  लेने आई हूं। आज्ञा दें।'

फौजी - ठीक है, जाओ।  पर तुमने  अपना चार्ज किसको दिया है?

बीवी - रहने  दो,  नहीं  जाना l

पति पत्नी पर जोक्स चलते रहते हैं। सभी उनका बढ़ चढ़कर आनंद उठाते हैं। छम्मकछल्लो इन्हें थोड़ा उल्टा पुल्टा कर देती है। आप दोनों जोक्स पढ़ें। उलटे रूप पर भी उतनी ही तेज़ हंसी आए तो हंसिए। अगर नहीं, तो ऐसे जोक सुनना सुनाना या इन पर हंसना हंसाना बंद करें। फिलहाल ये पढ़ें-

एक बार  एक  फौजी  बीवी-बच्चों के बगैर ही छुट्टी जाने की  जिद  करता है। बीबी कहती है की तुम तो फौजी  हो। इसलिए सुबह  8 बजे ' फौजी तरीके ' से बात करना!

फौजी सुबह आठ बजे  बीबी के पास पहुंचता है, जो उस समय किचन में काम कर रही होती है। फौजी वहाँ पहुँचकर सावधान की मुद्रा में बोलता है- 'जय हिन्द सर! सर, मैं  एक  माह के  लिए  छुट्टी  लेने आया हूं। आज्ञा दें।'

बीवी- ठीक है, जाओ।  पर तुमने  अपना चार्ज किसको दिया है?

फौजी - रहने  दो,  नहीं  जाना l