chhammakchhallokahis

रफ़्तार

Total Pageviews

छम्मकछल्लो की दुनिया में आप भी आइए.

Pages

www.hamarivani.com
|
Showing posts with label उल्टा-पुल्टा. Show all posts
Showing posts with label उल्टा-पुल्टा. Show all posts

Wednesday, May 16, 2018

*पति-पत्नी और गाड़ी*- Twisted jokes of husband and wife- 52


👱    *पति-पत्नी* 👸

एक पति-पत्नी कार से  किसी शादी मे जा रहे थे. रास्ते मे कार पंक्चर हो गयी.*

पति उतरा और Tyre बदलने के काम पर लग गया.

पत्नी भी उतरी और भुनुर भुनुर करने लगी.

सुनिये उसका भुनुर भुनुर -----*

*देख कर तो चला ही नही सकते हो*
*नुकीले पत्थर पर ही गाड़ी चढा दी*
*पंक्चर तो हुआ ही डेंट भी लगा दिया*
*पता नही कैसे ड्राईवर हो*
*बीवी को बिठाकर भी रफ चलाते हो*
*जरूर नजर इधर उधर होगी*
*पता नही किसने तुमको लाईसेंस दिया*
*एक काम ठीक से कर नही सकते*
*पता नहीं स्टेपनी ठीक है भी कि नहीं*
*अब शादी मे भी देर से पहुँचेंगे*
*सोंचा था मेरी नयी साड़ी से सब जलेगी*
*अब तो वरमाला के बाद ही पहुँचेंगे*
*तुमसे तो मेरी कोई खुशी देखी नही जाती*
*अरे बड़े अजीब आदमी हो*
*कुछ कहोगे भी कि गूँगे ही बने रहोगे*
*मेरी तो किस्मत ही फूटी थी कि तुम मिले*
*इतने मे एक साइकिल सवार  आकर रूका और पूछा - भाई साहब कुछ मदद* *करूँ?*

*पति -  मेरे भाई, तू इस मैडम से थोड़ी देर बात कर ले तो मैं ये tyre बदल लूँ*

पत्नियों पर जोक्स चलते ही रहते हैं। सभी जी खोलकर उनका आनद लेते हैं। छम्मकछल्लो इन्हें ज़रा सा उलट पलट देती है। पत्नी की जगह पति कर देती है। आनंद कितना गुना बढ़ जाता है, आप खुद बताएं। ये भी सोचिएगा कि अगर यही बात आपकी पत्नी को कोई कहे तो क्या तब भी आप उतने ही मज़े लेंगे? अगर नहीं तो शेयर करें। कॉमेंट करें।

ये देखिये उपरवाले जोक्स का उलटा रूप-


👱    *पति-पत्नी* 👸

एक पति-पत्नी कार से  किसी शादी मे जा रहे थे. रास्ते मे कार पंक्चर हो गयी.*

पति उतरा और Tyre बदलने के काम पर लग गया.

पत्नी भी उतरी और उसकी मदद करने लगी। यह देख पति भुनुर भुनुर करने लगा।

सुनिये उसका भुनुर भुनुर -----*

*समय से तैयार तो हो ही नही सकती हो*
*नुकीला नोक काजल का बना लिया। *
*काजल तो काजल, लिपस्टिक भी इतनी ब्राइट लगा ली। *
*पता नही कैसी औरत हो*
*Husband के रहते हुए भी इतना मटकती रहती हो। *
*जरूर नजर इधर उधर होगी*
*पता नही किसने तुमसे शादी करा दी। *
*एक काम ठीक और समय से कर नही सकती *
*पता नहीं, लिफाफा भी ठीक से रखा है कि नहीं*
*अब शादी मे भी देर से पहुँचेंगे*
*सोंचा था मेरी नयी गाड़ी से सब जलेंगे। *
*अब तो वरमाला के बाद ही पहुँचेंगे*
*तुमसे तो मेरी कोई खुशी देखी नही जाती*
*अरे बड़ी अजीब औरत हो*
*कुछ कहोगी भी कि गूँगी ही बनी रहोगी*
*मेरी तो किस्मत ही फूटी थी कि तुम मिली*
*इतने मे एक साइकिल सवार आकर रूका और पूछा – “बहन जी, कुछ मदद करूँ?*

*त्नी -  मेरे भाई, तू अपने इस भाई साहब से थोड़ी देर बात कर ले तो मैं ज़रा मेकैनिक को फोन करके बुला लूँ?*

Tuesday, July 19, 2016

इज़्ज़त, ख्याल और प्यार! पति- पत्नी के जोक्स का उलटा-पुल्टा रूप-16

पत्नियों पर जोक्स खूब चलते हैं। हम पढ़ते सुनते हैं और खूब मजे भी लेते हैं। छम्मकछल्लो इन्हें थोड़ा बदल देती है। मजा कितना बढ़ता घटता है, यह आप तय करें। एक जोक यह रहा-
एक महात्मा जी ने कहा- "इज्जत करनी है तो पत्नी की करो। ख्याल करना है तो पत्नी का करो। प्यार करना है तो पत्नी को करो।"
लेकिन किसकी पत्नी? महात्मा जी यह बताना भूल गए।

एक महात्मा जी ने कहा- "इज्जत करनी है तो पति की करो। ख्याल करना है तो पति का करो। प्यार करना है तो पति को करो।"
लेकिन किसका पति? महात्मा जी यह बताना भूल गए।

Friday, June 3, 2016

उलाहना!- पति-पत्नी के जोक्स का उल्टा-पुल्टा रूप: 10


पत्नी पर जोक्स खूब कहे जाते हैं। यह आम है। सभी उसका खूब आनंद उठाते हैं। यह भी आम है। छम्मकछल्लो ने बस, उसे उल्टा कर दिया है- पत्नी की जगह पति कर दिया है। इसका भी आनंद लें। आनंद लेते हैं तो शेयर अवश्य करें। आनंद नहीं मिलता है तो अपने मन को एक बार ज़रूर टटोलें। और, मन की थाह मिल जाए तो शेयर करना न भूलें।

हर भारतीय पत्नी अपने पति को ये उलाहना जरूर देती है...
""
भगवान् का शुक्र करो कि मेरी जैसी सीधी-सादी पल्ले पड़ी है....
कोई तेज-तर्रार मिलती ना..
अक्कल ठिकाने आ जाती""!
इसके बाद पति बेचारा पूरा दिन इसी डरावनी कल्पना में निकाल देता है कि अगर ये सीधी-सादी
है तो फिर तेज-तर्रार कैसी होती होगी।###

इसी का
उलटा का पुल्टा-
हर भारतीय पति अपनी पत्नी को ये ताना जरूर देता है...
""
भगवान् का शुक्र करो कि मेरे जैसा पति मिला है....
कोई तेज-तर्रार मिलता ना..
अक्कल ठिकाने आ जाती""!
इसके बाद पत्नी बेचारी पूरा जीवन इसी डरावनी कल्पना में निकाल देती है कि अगर ये सीधा-साधा
है तो फिर तेज-तर्रार कैसा होता होगा?###

Thursday, June 2, 2016

माँ-बाप के चरणों में!- पति-पत्नी के जोक्स का उल्टा-पुल्टा रूप-9


क्या खूब जवाब था एक बेटी का, जब उससे पूछा गया कि तुम्हारी दुनिया कहाँ पर शुरू होती और कहाँ पर खत्म?
तो बेटी का जवाब था-
"
माँ की कोख से शुरू होकर
पिता के चरणों से गुजरकर
पति की खुशियों की गलियों से गुजरकर
बच्चों के सपनों को पूरा करने तक ख़त्म!"

(यानि बेटी की अपनी महत्वाकांक्षा कुछ भी नहीं?)
इसे छम्मकछल्लो उलट दे रही है। अब तनिक पढ़िए-
क्या खूब जवाब था एक बेटे का, जब उससे पूछा गया कि तुम्हारी दुनिया कहाँ पर शुरू होती और कहाँ पर खत्म?
तो बेटे का जवाब था-
"
माँ की कोख से शुरू होकर
पिता के चरणों से गुजरकर
पत्नी की खुशियों की गलियों से गुजरकर
बच्चों के सपनों को पूरा करने तक ख़त्म!"

(यानि बेटे की अपनी महत्वाकांक्षा कुछ भी नहीं?)

क्या आपको लगता है कि कोई बेटा ऐसा सोचेगा? अगर नहीं तो बेटियों के लिए ऐसी सोच और ऐसी पोस्ट क्यों? ###

Tuesday, May 31, 2016

बीबियों के प्रकार- पति-पत्नी के जोक्स का उल्टा-पुल्टा रूप- 7


पत्नियों पर बने जोक्स को अक्सर छम्मकछल्लो उलट देती है। ऐसा ही एक जोक और उसका उलट रूप यहाँ प्रस्तुत है। याद रखिये कि आपकी पत्नी के अलावा आपकी माँ, बहन और बेटी भी किसी ना किसी की पत्नी है। पत्नी के ब्याज से उनको भी घटिया मत बनाइये, यह अनुरोध। इसके बावजूद, आप अपनी माँ, बहन, बीबी, बेटी का मजाक उडाना चहते हैं तो यह आपकी मर्ज़ी. आखिरकार, बुद्धि है आप्की. ... और हाँ, इसे छम्मकछल्लो का तथाकथित फेमिनिज्म न माना जाए।

बीबियों के प्रकार

1.
आलसी बीवी - खुद जाकर चाय बना लो और एक कप मुझे भी दे देना ...
2.
धमकाने वाली बीवी -कान खोलकर सुन लो, या तो इस घर में तुम्हारी माँ रहेगी या मैं...
3.
इतिहास-पसंद बीवी - सब जानती हूँ, तुम्हारा खानदान कैसा है!
4.
भविष्य-वाचक बीवी - अगले सान्मों तक मेरे जैसी बीवी नहीं मिलेगी .....
5.
भ्रमित बीवी - तुम आदमी हो या पजामा ?
6.
स्वार्थी बीवी - ये साड़ी मेरी माँ ने मुझे पहनने को दी है तुम्हारी बहनों के लिए नहीं..!
7.
शक्की बीवी - मेरी कौन सी सौतन से फ़ोन पर बात कर रहे थे ?
8.
अर्थशास्त्री बीवी - कौन सा कुबेर का खजाना कमा ले आते हो जो रोज़ पनीर खिलाऊँ?
9.
धार्मिक बीवी - शुक्र करो भगवान् का, जो मेरी जैसी बीवी मिली .....
10.
सबकी बीवी - मेरे नसीब में तुम ही लिखे थे ?

पतियों के प्रकार
1
आलसी पति- बैठी क्या है? एक कप चाय बनाकर ला।
2
धमकानेवाला पति- कान खोलकर सुन लोइस घर में रहना है तो मेरी मर्ज़ी के मुताबिक़ चलना होगा, वरना तुम जैसी एक खोजो, हज़ार मिलेंगी।
3.
इतिहास-पसंद पति - सब जानता हूँ, तुम्हारा खानदान कैसा है ...
4
भविष्य-वाचक पति - अगले कई जन्मों तक नहीं मिलेगा ऐसा पति।
5
भ्रमित पति - तुम औरत हो या चुड़ैल?
6
स्वार्थी पति - ये कपडे मेरे हैं, तुम्हारे कंगले भाइयों के लिए नहीं ..
7
शक्की पति - किससे फ़ोन पर बात कर रही थी?
8
अर्थशास्त्री पति - कौन सा कुबेर का खजाना ले आई हो दहेज़ में जो रोज़ पनीर खिलाऊँ?
9.
धार्मिक पति - शुक्र करो भगवान का, जो मेरे जैसा पति मिला ...
10.
सबका पति - मेरे नसीब में तुम ही लिखी थी ? ####