chhammakchhallokahis

रफ़्तार

Total Pageviews

छम्मकछल्लो की दुनिया में आप भी आइए.

Pages

www.hamarivani.com
|
Showing posts with label समाज. Show all posts
Showing posts with label समाज. Show all posts

Friday, April 17, 2020

गोनू झा के किस्से

गोनू झा के किस्से


मिथिला भूमि अपने ज्ञान, विशिष्ट जीवन शैली, जीवन मूल्य, अप्रतिम लोक कला, चित्रकला, हस्तकला, विद्यापति और स्नेहलता के गीतों, स्त्रियॉं के मुख से फूटते संस्कार और गाली गीतों और गोनू झा के किस्सों से सर्वज्ञात व विख्यात है। यह विख्यात है सीता, मल्लिनाथा, भामाती, भारती मिश्र जैसी विदुषियों और त्यागमयी मूरतों से।


गोनू झा कोई काल्पनिक चरित्र नहीं, बल्कि एक जीता-जागता व्यक्तित्व थे। इनका जन्म बिहार के दरभंगा जिले के भरौड़ा (भड़वारा) नामक गाँव में 14वीं शताब्दी में हुआ, जब मिथिला में राजा भव सिंह का राज्य था। मैथिली अकादमी, पटना द्वारा प्रकाशित पंजी के अनुसार गोनू झा संस्कृत के विद्वान तथा महोपाध्याय की उपाधि से विभूषित थे।

बावजूद इसके, उन्हें धूर्त शिरोमणि की उपाधि कुछ तथाकथित विद्वानों ने दे दी, जो सर्वथा अनुचित है। वे बुद्धिमान थे और अपने ज्ञान व बुद्धि कौशल का उपयोग करके सभी को चकित कर डालते थे या प्रभावित या अपने काम का प्रयोजन सिद्ध कराते थे। सुविधा के लिए गोनू झा को हम तेनाली रामा, बीरबल, आफ़न्ती, गोपाल भांड आदि के सामने रख सकते हैं।

गोनू झा के नाम से प्रचलित किस्से अभी भी मौखिक स्तर पर हैं।  मैंने उनके कुछ किस्से अपनी यादों के सहारे या इधर- उधर से सुनकर संकलित किए, जो 2002 में वाणी प्रकाशन, दिल्ली द्वारा 'गोनू झा के किस्से' शीर्षक के प्रकाशित हुए। इसके
संस्कारण छप चुके हैं।

गोनू झा की दो कहानियाँ आपके लिए। लिंक है- 

पसंद आने पर हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब, लाइक, शेयर व कमेन्ट करना न भूलिएगा।

और हाँ, इस लॉकबंदी के समय घर पर ही रहिएगा। अपना व अपने प्रियजनों का ख्याल रखिएगा, क्योंकि आप हैं तो हम हैं। 

Wednesday, April 15, 2020

कोरोना सप्तपदी- लॉक डाउन-2 में!

कोरोना सप्तपदी- लॉक डाउन-2 में!


भाई, जाइए। आपलोग बड़े वो हैं। जबसे लॉक बंदी शुरू हुई है, आपकी शिकायतों का पिटारा ही खुल गया है- उदास, अवसाद, मन नहीं जैसे शब्दों की बाढ़ आ गई है।

You all already know that Lock down has been extended upto 3rd May. But, believe me... we dont have time to think upon it. What are your Saptapadi in lock down -2 of Corona or COVID19 time. Watch and enjoy. Subscribe and like, share and comment....

क्या है #लॉकडाउन-2 में आपकी #सप्तपदी? आइये, देखिये, सीखिये और काम में लाइये- बोले विभा-29 के माध्यम से। पसंद तो आएगी ही यह सप्तपदी। इसलिए #सबस्क्राइब, #शेयर, #लाइक, #कमेन्ट कर लीजिये.... अपनी सप्तपदी बनाइये और बनाकर हमें भी बताइये!
लिंक ये रहा-



https://www.youtube.com/watch?v=cjOciXGFrC4&feature=youtu.be