chhammakchhallokahis

रफ़्तार

Total Pageviews

छम्मकछल्लो की दुनिया में आप भी आइए.

Pages

www.hamarivani.com
|

Tuesday, May 31, 2016

बीबियों के प्रकार- पति-पत्नी के जोक्स का उल्टा-पुल्टा रूप- 7


पत्नियों पर बने जोक्स को अक्सर छम्मकछल्लो उलट देती है। ऐसा ही एक जोक और उसका उलट रूप यहाँ प्रस्तुत है। याद रखिये कि आपकी पत्नी के अलावा आपकी माँ, बहन और बेटी भी किसी ना किसी की पत्नी है। पत्नी के ब्याज से उनको भी घटिया मत बनाइये, यह अनुरोध। इसके बावजूद, आप अपनी माँ, बहन, बीबी, बेटी का मजाक उडाना चहते हैं तो यह आपकी मर्ज़ी. आखिरकार, बुद्धि है आप्की. ... और हाँ, इसे छम्मकछल्लो का तथाकथित फेमिनिज्म न माना जाए।

बीबियों के प्रकार

1.
आलसी बीवी - खुद जाकर चाय बना लो और एक कप मुझे भी दे देना ...
2.
धमकाने वाली बीवी -कान खोलकर सुन लो, या तो इस घर में तुम्हारी माँ रहेगी या मैं...
3.
इतिहास-पसंद बीवी - सब जानती हूँ, तुम्हारा खानदान कैसा है!
4.
भविष्य-वाचक बीवी - अगले सान्मों तक मेरे जैसी बीवी नहीं मिलेगी .....
5.
भ्रमित बीवी - तुम आदमी हो या पजामा ?
6.
स्वार्थी बीवी - ये साड़ी मेरी माँ ने मुझे पहनने को दी है तुम्हारी बहनों के लिए नहीं..!
7.
शक्की बीवी - मेरी कौन सी सौतन से फ़ोन पर बात कर रहे थे ?
8.
अर्थशास्त्री बीवी - कौन सा कुबेर का खजाना कमा ले आते हो जो रोज़ पनीर खिलाऊँ?
9.
धार्मिक बीवी - शुक्र करो भगवान् का, जो मेरी जैसी बीवी मिली .....
10.
सबकी बीवी - मेरे नसीब में तुम ही लिखे थे ?

पतियों के प्रकार
1
आलसी पति- बैठी क्या है? एक कप चाय बनाकर ला।
2
धमकानेवाला पति- कान खोलकर सुन लोइस घर में रहना है तो मेरी मर्ज़ी के मुताबिक़ चलना होगा, वरना तुम जैसी एक खोजो, हज़ार मिलेंगी।
3.
इतिहास-पसंद पति - सब जानता हूँ, तुम्हारा खानदान कैसा है ...
4
भविष्य-वाचक पति - अगले कई जन्मों तक नहीं मिलेगा ऐसा पति।
5
भ्रमित पति - तुम औरत हो या चुड़ैल?
6
स्वार्थी पति - ये कपडे मेरे हैं, तुम्हारे कंगले भाइयों के लिए नहीं ..
7
शक्की पति - किससे फ़ोन पर बात कर रही थी?
8
अर्थशास्त्री पति - कौन सा कुबेर का खजाना ले आई हो दहेज़ में जो रोज़ पनीर खिलाऊँ?
9.
धार्मिक पति - शुक्र करो भगवान का, जो मेरे जैसा पति मिला ...
10.
सबका पति - मेरे नसीब में तुम ही लिखी थी ? ####

Monday, May 30, 2016

शॉपिंग एन्ड सेल्फ़ी- पति-पत्नी के जोक्स का उल्टा-पुल्टा रूप-6.


पति-पत्नी के जोक्स का उल्टा पुल्टा रूप एक बार फिर आपके सामने।

पति-: कहाँ गायब थी 4 घंटे से.....??
पत्नी-: mall में गई थी, शॉपिंग करने।
पति-: क्या क्या लिया?
पत्नी-: 1 hair band और 45 सेल्फी.......
पत्नी-: कहाँ थे 4 घंटे से.....??
पत्नी-: mall में गया था, शॉपिंग करने।
पति-: क्या क्या लिया?
पत्नी-: 1 बनियान और 45 सेल्फी।####

Friday, May 27, 2016

कैरियर

 आज केवल पत्नी की बात।
पति ने एक जोक सुनाया। पत्नी चुपचाप काम करती रही। पति ने पूछा-"क्या हुआ? तुम हंसी नहीं? जोक समझ नहीं आया क्या?"
पत्नी ने बड़ी शान्ति से जवाब दिया-" बच्चे अब सेटल हो गए हैं। तुम्हारा भी कैरियर स्थिर हो गया है। बहुत सोचने- समझने के बाद कल ही ऑफिस में अपने स्टाफ से अफसर की पदोन्नति की स्वीकृति देकर आई हूँ।"###

Wednesday, May 25, 2016

विस्फोटक सामग्री - पति पत्नी का उल्टा-पुलटा रूप-4


पत्नियों पर जोक्स खूब चलते हैं। मैं इन्हें ही पतियों पर जोड़ देती हूँ। आप भी आनंद ले सकते हैं। टीस का अहसास हो तो पत्नियों पर बने बेवकूफाना जोक्स से परे होइए।
पुलीस - " हमें आपके घर की तलाशी लेना है,
सुना है आपके घर में विस्फोटक सामग्री है.... "
संता - " खबर तो पक्की है पर अभी वो माइके गयी है....😜

पुलीस - " हमें आपके घर की तलाशी लेना है,
सुना है आपके घर में विस्फोटक सामग्री है.... "
संता की पत्नी - " खबर तो पक्की है पर अभी वो अड्डे पर गए  है....😜

Tuesday, May 24, 2016

भिंडी और बैगन- पति-पत्नी के जोक्स का उल्टा -पुल्टा रूप-3

पति-पत्नी के जोक्स का उल्टा -पुल्टा रूप!

भिंडी और बैगन!

दिल में उमंगे उछल रही हों,
लड़कियां तिरछी नजरों से देखती हों,
सारी दुनिया का बादशाह हो ऐसा रुआब हो,
जिसकी दहाड़ से कुत्ते भी भाग जाते हों....
ऐसा बांका जवान
शादी के बाद
बीवी से पूछे कि
"
अगर भिन्डी न मिले तो
बैंगन ले आऊं क्या ?".........
तब आँखें भर आती हैं !

दिल में उमंगे उछल रही हों,
लड़के तिरछी नजरों से देखते हों,
सारी दुनिया की महारानी हो, ऐसा रुआब हो,
जिसकी एक नजर से बब्बर शेर भी कुत्ते सरीखे दुम हिलाने लगते हों....
सी प्यारी से, सी दुलारी से
शादी के बाद
अपने मियां से पूछे कि
"
अगर भिन्डी न मिले तो
बैंगन पकाऊं क्या ?".........
तब आँखें भर आती हैं !

Sunday, May 22, 2016

सब्जी और कान्वेंट

 पति-पत्नी के जोक्सस का उल्टा-पुल्टा रूप। कुछ सार नजर आए तो लोगों तक पहुँचाएं।

विवाहित जोड़ा सब्जी लेने बाजार गया..
सब्जीवाला - बाबूजी, लगता है बहू रानी कान्वेंट स्कूल में पढ़ी हैं..
पति ने शान से छाती फुलाकर सब्जी वाले से पूछा - तुमने कैसे पहचाना..
सब्जीवाला - थैले में नीचे टमाटर और ऊपर कददू जो रख रही हैं..

 नव-विवाहित जोड़ा सब्जी लेने बाजार गया..
सब्जीवाला - बिटिया, लगता है साहेब जी कान्वेंट में पढ़े हैं..
पत्नी ने शान से छाती फुलाकर सब्जीवाले से पूछा - तुमने कैसे पहचाना..?
सब्जीवाला - थैले में नीचे टमाटर और ऊपर कददू जो रख रहे हैं.

Wednesday, May 18, 2016

पति-पत्नी का उल्टा-पुल्टा रूप-2 खम्भा बचा के ...!!

पत्नी पर जोक्स खूब कहे जाते हैं। यह आम है। सभी उसका खूब आनंद उठाते हैं। यह भी आम है। अपन ने बस उसे उल्टा कर दिया है- पत्नी की जगह पति कर दिया है। इसका भी आनंद लें। आनंद लेते हैं तो शेयर अवश्य करें। 
 
एक आदमी coma में चला गया . . .
सभी उसे मुर्दा समझ के जलाने ले चले।
.
रास्ते में अर्थी एक खम्भे में टकरा गई
और
आदमी को होश आ गया ...
यह देख सभी उसे वापस घर ले आये ..!!
क साल बाद आदमी सच में मर गया .
सभी उसे फिर मुर्दा समझ के जलाने ले चले।
सब लोग "राम -नाम सत्य है"
बोलते जा रहे थे ...
लेकिन...!!!
साथ में चल रही पत्नी की जुबान पर एक ही बात थी - .
😜खम्भा बचा के ...!!😜
😜खम्भा बचा के ...!!😜
😜खम्भा बचा के ...!!😜
😀😀😀😀😀😀😀😀
एक औरत coma में चली गई...
सभी उसे मुर्दा समझ के जलाने ले चले।
.
रास्ते में अर्थी एक खम्भे में टकरा गई
और
औरत को होश आ गया ...
यह देख सभी उसे वापस घर ले आये ..!!
क साल बाद औरत सच में मर गई .
सभी उसे फिर मुर्दा समझ के जलाने ले चले।
सब लोग "राम -नाम सत्य है"
बोलते जा रहे थे ...
लेकिन...!!!
साथ में चल रहे पति की जुबान पर एक ही बात थी - .
😜खम्भा बचा के ...!!😜
😜खम्भा बचा के ...!!😜
😜खम्भा बचा के ...!!😜
😀😀😀😀😀😀😀😀