chhammakchhallokahis

रफ़्तार

Total Pageviews

छम्मकछल्लो की दुनिया में आप भी आइए.

Pages

www.hamarivani.com
|
Showing posts with label उल्टा -पुल्टा. Show all posts
Showing posts with label उल्टा -पुल्टा. Show all posts

Tuesday, May 24, 2016

भिंडी और बैगन- पति-पत्नी के जोक्स का उल्टा -पुल्टा रूप-3

पति-पत्नी के जोक्स का उल्टा -पुल्टा रूप!

भिंडी और बैगन!

दिल में उमंगे उछल रही हों,
लड़कियां तिरछी नजरों से देखती हों,
सारी दुनिया का बादशाह हो ऐसा रुआब हो,
जिसकी दहाड़ से कुत्ते भी भाग जाते हों....
ऐसा बांका जवान
शादी के बाद
बीवी से पूछे कि
"
अगर भिन्डी न मिले तो
बैंगन ले आऊं क्या ?".........
तब आँखें भर आती हैं !

दिल में उमंगे उछल रही हों,
लड़के तिरछी नजरों से देखते हों,
सारी दुनिया की महारानी हो, ऐसा रुआब हो,
जिसकी एक नजर से बब्बर शेर भी कुत्ते सरीखे दुम हिलाने लगते हों....
सी प्यारी से, सी दुलारी से
शादी के बाद
अपने मियां से पूछे कि
"
अगर भिन्डी न मिले तो
बैंगन पकाऊं क्या ?".........
तब आँखें भर आती हैं !