chhammakchhallokahis

रफ़्तार

Total Pageviews

छम्मकछल्लो की दुनिया में आप भी आइए.

Pages

www.hamarivani.com
|
Showing posts with label स्वास्थ्य. Show all posts
Showing posts with label स्वास्थ्य. Show all posts

Tuesday, April 29, 2014

सीप में बंद...!


 छममकछल्लो "कैन" (CAN) सीरीज से कैंसर पर आधारित कविताओं की शृंखला शुरू करने जा रही है। इसका उद्देश्य है कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करना, इस पर बात करना और अपने मन से इस बीमारी को लेकर जितनी आशंका, डर, झिझक आदि की गांठें हैं, उन्हें जीवन से दूर करना। आइए, सुनते, पढ़ते हैं- यह कविता। अपनी राय, विचार दें, इसे शेयर करें और लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक बनाने में हमारी मदद करें। 

यह मैं ही हूं,
अपनी मादक गन्‍ध
और सुरभित हवा के संग
अपनी बातों के खटमिठ रस
और तरंगित देह-लय के संग
यह मैं ही हूं,
फैले आसमान की चौड़ी बांहों की तरह
यह मैं ही हूं,
कभी हरी तो कभी दरकी धरती की
भूरी माटी की तरह।

समय ने छेड़ी है एक नई तान
देह मे दिये हैं अनगिन विरहा गान
मन की सीप में बंद हैं
कई बून्‍द- स्वाति के!
सबको समेटने और सहेजने को आतुर,
व्‍याकुल, उत्‍सुक

यह मैं ही हूं ना!

Friday, October 1, 2010

रक्त दान- दादागिरी से.


ग्रहण दान, कन्यादान, रक्तदान, यह दान, वह दान. हम भारतीय हर तरह के दान में विशवास करते हैं. रक्त दान मानवता की दिशा में एक सार्थक कदम है. १८ साल की उम्र पूरी होने पर आप भी रक्तदान कर सकते हैं. 
लगभग सभी अस्पताल्पों में रक्तदान के बारे में अपील मिल जाएगी, अलग अलग भाषा में. मगर मुम्बई के जसलोक अस्पताल के रक्तदान की एक अपील तो मारक है, आप हंसें, आप बिदकें, आप मज़े लें, आप भाषा पर तरस खाएं, मगर यह है तो है. अस्पताल का नाम आप इस अपील में पढ़ सकते हैं. छम्मक्छल्लो को तो पढ़ कर मज़ा आ गया था. आप भी मजे लें, कुछ सुझाना हो तो सुझाएँ.