chhammakchhallokahis

रफ़्तार

Total Pageviews

छम्मकछल्लो की दुनिया में आप भी आइए.

Pages

www.hamarivani.com
|
Showing posts with label actor. Show all posts
Showing posts with label actor. Show all posts

Tuesday, May 5, 2020

बॉबी का कर्ज़- ॐ शांति, ॐ....

बॉबी वाला सबका चिंटू.....!
एक नोस्टालजिया था बॉबी फिल्म देखना। फिल्मों को लेकर यह दीवानगी आज दूसरे रूपों में हो सकती है, क्योंकि आज फिल्में देखने के बहुत से संसाधन हैं, साथ ही, मनोरंजन के भी ढेर सारे तकनीकी उपाय, जिनमें सोशल मीडिया प्रमुख है। लेकिन, तब हमारे पास केवल फिल्में ही रहती थीं, किताबों के अलावा।
ऋषि कपूर को हमने श्रीमान 420 और मेरा नाम जोकर में बाल कलाकार के रूप के बाद एक टीन मासूम रूप में देखा था बॉबी में। उसके बाद बहुत तो नहीं, लेकिन कुछ फिल्में देखीं, जिनमें कभी-कभी, और एक चादर मैली सी प्रमुख रही और धमाकेदार रही कर्ज़! लगभग दस मिनट का अगाना- मेरे उम्र के नौजवानों....! ओह! मेरे धड़कन अभी भी यह तेज आर देता है। ....आओके अनुभव! साझा कीजिये न! लेकिन, उसके पहले इसे जरूर देख लें #बोलेविभा49 में

क्यों पढ़ें हम सब सुतपा का खत!

सुतपा को जैसे-जैसे जान रही हूँवैसे-वैसे उनके लिए मेरे मन में प्रेम से ज्यादा श्रद्धा और विश्वास बढ़ रहा है। उनकी मजबूती मुझे हिम्मत दे रही है। उनके विचारों को पढ़ने के लिए मैं उनके पोस्ट पढ़ती रहती थी। अब भी पढ़ रही हूँ। 30 अप्रैल की ही उनकी पोस्ट है, अपनी प्रोफ़ाइल पिक को बदलते हुए, जिसमें उन्होने लिखा है- I have not lost I have gained in every which way....

सुतपा ने 1 मई को, जब सारी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मना रही थी, महाराष्ट्र भी महाराष्ट्र दिवस मना रहा था, यह फौलादी महिला अपने मन के लोहे को शब्दों की धार दे रही थी, हम सबको ताकत से लबरेज कर रही थी। उनका यह लिखना खासकर हर महिला, हर स्त्री के लिए शक्ति की आवाज है कि संकट के गाढ़े पलों में भी कैसे अपने आपको पानी की तरह तरल सरल और सहज, जो इरफान की बात है, बनाकर रख सकती है। 
हमने कई जगह पढ़ा कि आप इस खत को पढ़कर रो पड़ेंगे। जी हाँ, मन भीगता है। ज़रूर भीगता है। लेकिन, मैं इसे कहना चाहूंगी कि आपको इसे पढ़कर ताकत और हिम्मत मिलेगी। गाढ़े वक्त एन जन हिम्मत का पहाड़ दरकने लगता है, सुतपा का खत पढ़िएगा। आज ही नहीं, हर समय, जब जब हिम्मत जवाब देने लग जाए। हिम्मत के लिए पढ़िएगा। ताकत के लिए पढ़िएगा।
आप सबने अलग-अलग प्लेटफॉर्मों पर उनके दिल की यह बात सुनी होगी, देखी होगी। मैं इसे थोड़ी देर से आपके पास लेकर आ रही हूँ, क्योंकि मैं इसे अपने हृदय में पहले जज़्ब कर लेना चाह रही थी।

आइये, सुनते हैं, उनके मन के उद्गार। पहले मूल अँग्रेजी में, फिर उसके बाद हिन्दी में।  
https://www.youtube.com/watch?v=sJRmtwht7fE&t=16s