chhammakchhallokahis

रफ़्तार

Total Pageviews

छम्मकछल्लो की दुनिया में आप भी आइए.

Pages

www.hamarivani.com
|
Showing posts with label Society. Show all posts
Showing posts with label Society. Show all posts

Tuesday, June 2, 2020

आखिर, प्रोब्लेम क्या है इंटर कास्ट मैरेज़ में?

शादी पर बात करना बड़ा अजीब सा लगता रहता अहै। हमेशा लगता है, नौ दिन चले अढ़ाई कोस। जो हमारे समय की समस्या, वही आज के समय की दिक्कत! कब निकलेंगे हम सब इन निरर्थक सोच से, ताकि दे सकें बच्चों और समाज को कुछ अच्छा! आखिर, प्रोब्लेम क्या है इंटर कास्ट मैरेज़ में? एक बार सोचिए और ताबतक देखिये #बोलेविभा 77 

Dear Parents! Inter cast Marriage mein Problem Kya Hai! Be rational. After all, they are your children. Fill their hearts with your immense love and support! They will be yours. Forever! Believe me! And second thing! Marriage is not the biggest issue of the world! Let be them on their own!
Watch me in #BoleVibha77 on #YouTube
https://www.youtube.com/watch?v=GptsNKtJvic&t=142s


Saturday, May 16, 2020

"मंटो-इस्मत: दोस्त दुश्मन"- बोले विभा के 60वें एपिसोड पर नमन!

आभार आप सबका!
बोले विभा आज आप सबके प्रेम, सहयोग और समर्थन के बल पर अपने 60वें एपिसोड में पहुंचा। आगे भी आपका सहयोग, समर्थन, प्रेम और विश्वास मिलता रहेगा, यह आशा है।
इस हीरक अवसर को आपके साथ हम साझा कर रहे हैं मंटो पर लिखे अपने नाटक "मंटो-इस्मत: दोस्त दुश्मन" के कुछ अंशों के साथ। आप सब जानते हैं, 11 मई को उनका जन्मदिन था। आप सबके श्रद्धा सुमन उनके प्रति। उनकी कहानियों से इतर मंटो के कहे सतरों को यहाँ सुनें। अपनी राय दें।
मंटो के साथ मेरा असोसोएशन बहुत पुराना है। बचपन में कहा गया- ये गंदा लिखते हैं। और मैं इस 'गंदे' लेखक को पढ़ना शुरू कर दिया। समझ में आने लगा कि कितना गंदा लेखक है यह। लोगों की गंदगी जब आप उन्हें दिखाएंगे तो वेयपनी गंदगी तो नहीं ही देखेंगे, उल्टा आप पर ही तोहमत लगाएंगे।
दिल्ली से 1989 में मुंबई आई कुछेक असाइनमेंट्स के साथ। इसमें एक था- मंटो पर कवर स्टोरी। इस क्रम में मिली- दादा मुनि यानी अशोक कुमार से, इस्मत चुगताई आपा से और आली सरदार जाफरी से, जिंका लिखा हुआ यह मुझे बेहद प्सनाद था-
जाने क्या बात है बंबई तेरी शबिस्ता में,
हम शाम-ए-अवध, सुबह-ए- बनारस छोड़ आए हैं।
तीनों की बातें, तीनों के अपने प्रसंग और उन सबके बीच में मंटो को और भी जानने-समझने के कोशिश करती मैं!
इस बीच मंटो को लेकर रंगकर्म एकदम जाग्रत हो उठा। हर कोई मंटो की खानी का मंचन करने लगा। मंटो का साहित्य जन जन तक पहुँचने लगा।
मैं! मैं मंटो पर लिखना चाहती थी एक नाटक! लेकिन, उनकी कहानियों पर नहीं। वह तो पहले से ही सब जगह है।
तो तय किया कि मंटो ने इस्मत पर और इस्मत ने मंटो पर जो कहा है, उसे नाटक बद्ध करूँ।
किया। "मंटो-इस्मत: दोस्त दुश्मन"। पहला शो महाराष्ट्र राज्य सरकार की उर्दू नाट्य अकादमी के ड्रामा फेस्टिवलमें हुआ।
आगे..... यहाँ देखिये, सुनिए, राय दीजिये...
https://www.youtube.com/watch?v=ykVXfHMuZTc&t=2s

Sunday, May 10, 2020

छेड़छाड़ - सैयां संग!!

बड़ा नटखट, रंगीला, नशीला, प्रेमिल, विश्वास भरा साथ होता है जीवन साथी का। लोक गीतों में पति नहीं होता। वहाँ होता है सैयां, बलमा, रसिया और जाने क्या-क्या! इनके साथ छेड़छाड़ का पूरा पूरा हक रखती हैं। लोक गीतों में पति नहीं होता। वहाँ होता है सैयां, बलमा, रसिया और जाने क्या-क्या! इनके साथ छेड़छाड़ का पूरा पूरा हक रखती हैं गुइयाँ। जभी तो है ससुराल गेंदा फूल। देखिये #बोलेविभा53 में सैयां से छेड़छाड़ के ये मजेदार रूप।

https://www.youtube.com/watch?v=8uWaBfTaK7c&t=396s

Thursday, May 7, 2020

ये ज़ेड जेनरेशन गर्ल्स!

हम हर समय में आज की पीढ़ी को कुछ न कुछ सुनाते रहते हैं, खासकर लड़कियों को। मैं उन्हें बहुत प्यार, आदर और विश्वास के साथ देखती हूँ। और आप? उनकी सोच, उनकी समझा, उनका स्पस्त रवैया, ढुलमुल बातों से दूर, एक दूसरे को प्यार और सम्मान, ---ये सब कुछ बातें हैं जो मुझे उनकी ओर आकर्षित करता हा। वे अपनी खोज में हैं।
मुझे तो लगता अहै, दुनिया की कमान उनके हाथों में दे दी जानी चाहिए। देखें, की यह अति नई पीढ़ी क्या सोच रही है? हम अभी तक बूढ़े, कमजोर कंधों के सहारे ही चल रहे हैं। नए, उत्साही, मजबूत कंधे! चलें, उनकी ओर देखें।
I love them because of their confidence, their focused behaviour and their self confidence...their compact attitude... They are Z generation girls.... ..How about you? Watch and view in #BoleVibha51
#Zgeneration #Girls #youtube #youtubechannel #youtubevideo #youtubers #entertainment #performer #Confidence #confidencebuilding
https://www.youtube.com/watch?v=MTdjfRz2Ork