chhammakchhallokahis

रफ़्तार

Total Pageviews

छम्मकछल्लो की दुनिया में आप भी आइए.

Pages

www.hamarivani.com
|
Showing posts with label Pati. Show all posts
Showing posts with label Pati. Show all posts

Sunday, February 18, 2018

वेलेंटाइन डे गिफ़्ट- twisted jokes of husband-wife-49

इस वार वेलेंटाइन डे पर बहुत से जोक्स आये। बारी बारी से उन्हें पोस्ट करूँगी इसके ट्विस्टेड फॉर्म के संग। सोचती रही कि हम इस दिन का मजाक बनाते हैं तो कोई इसे सजा दिवस मानता है, डंडे ठोककर मोरल पुलिसिया का काम करता है तो वह भी क्या गलत करता है? हम ही तो मुहैया कराते हैं ये हालात।
फिलहाल पढिये यहां ट्विस्टेड फॉर्म में यह जोक। हंसिये, हंसाइये- दोनो ही रूपों पर। नही हंस सकते तो सोचिए और अपने कमेंट्स यहां ज़रूर दीजिये।

सभी विवाहितों के लिए!!!!!
पत्नी (पति से- वैलेंटाइन दिवस पर)-  क्या गिफ्ट दूँ?
पति- प्यार से देखा करो। इज्जत से पेश आया करो। तमीज़ से बात किया करो। यही काफी है।
पत्नी- नहीं। मैं तो गिफ्ट ही दूंगी।
🤪🤪🤪🤪🤪
सभी विवाहितों के लिए!!!!!
पति (पत्नी से- वैलेंटाइन दिवस पर)-  क्या गिफ्ट दूँ?
पत्नी - प्यार से देखा करो। इज्जत से पेश आया करो। तमीज़ से बात किया करो। यही काफी है।
पति- नहीं। मैं तो गिफ्ट ही दूंगा।
🤪🤪🤪🤪🤪