chhammakchhallokahis

रफ़्तार

Total Pageviews

छम्मकछल्लो की दुनिया में आप भी आइए.

Pages

www.hamarivani.com
|
Showing posts with label सेहत. Show all posts
Showing posts with label सेहत. Show all posts

Saturday, April 25, 2020

पान खाए सैयां हमार....

हंसी-हंसी पनवाँ, खियौले बेइमनवा ......
हाहाहा! बताइये तो, कौन कौन पान खाने के शौकीन हैं या पान खाने के अभ्यस्त हैं? या आपके घर के सदस्य पान खाते हैं? थोड़ा फनी सवाल है, मगर है बहुत मजेदार। बचपन में हमलोगों के लिए आधे पत्ते का छोटा पान बनाता था। हमारे मोहल्ले में दो पानवाले थे- दो ध्रुव वाले। कपिलेश्वर चाचा मनुष्य के रूप में भगवान और जमुना एकदम शैतान! जाने कितनी लड़कियों के पास होंगे उसकी बदनीयती और ईव टीजिंग के किस्से।
कभी-कभी पान की वजह बहुत दुखदाई भी हो जाती है। डॉक्टर्स के अनुसार, अधिक पान-तंबाकू का सेवन कैंसर की संभावना को बढ़ाता है। फिर भी, भारतीय परिदृश्य में पान के संदर्भ और इसके महत्व को नकारा नहीं जा सकता, इतना तक कि हम स्वच्छ भारत अभियान में अपने सभी धर्म के भगवानों को काम पर लगा देते हैं कि वे म्यूरल बने रहें और टाइल्स बनाकर हर संभावनावान जगहों पर चिपकाकर खड़े हो जाएँ ताकि लोग उन्हें प्रणाम करके अपने मुंह की लाली वहाँ न्बरसाएँ और स्वच्छ भारत अति स्वच्छ बना रहे।
मिथिला में तो पान सेवन की पुरानी संस्कृति है। छठी से लेकर पूजा-पाठ या कोई भी शुभ काम पान के बिना सम्पन्न नहीं होता, यहाँ तक कि श्राद्ध कर्म में भी इसकी जरूरत पड़ती है। तो, जन्म से मरण तक पान हमारे साथ चलता है।
पान खाने के किस्से, गीत, रस्में, यादें सभी होंगे न आपके पास। तो साझा कीजिये न बोले विभा के इस एपिसोड को देखते- सुनते हुए। आपकी टिप्पणियों की बाट जोहेंगे हम अपने यूट्यूब चैनल पर !
https://www.youtube.com/watch?v=jWMn_LEEd24
#BoleVibha #Paan #Youtube #YoutubeChannel

Tuesday, April 7, 2020

टाइम पास करने को टाइम कहाँ!

बहुत दिन बाद मुखातिब हो रही हूँ। कोशिश रहेगी कि आपसे रेगुलर तरीके से यहाँ मुलाक़ात हो। 

फिलहाल कोरोना टाइम चल रहा है। आप सब घर पर होंगे और सेफ व सुरक्षित होंगे। 

लोग-बाग परेशान हैं कि उनका टाइम पास नहीं हो रहा। मेरी दिक्कत यह है कि टाइम कैसे पास हो जाता है! बाकी कामों के लिए टाइम ही नहीं मिल पाता। कैसे? 

यहाँ पढ़िये और हमारे यू ट्यूब चैनल को भी देखिये 'बोले विभा' के तहत। सब्सक्राइब कीजिये, लाइक कीजिये, अपने कमेंट्स वहाँ दीजिये। यकीन मानिए, अगर आपके पास भी टाइम नहीं है, तो भी इतना करने में कोई टाइम नहीं लगेगा और अगर टाइम ही टाइम है तो आपका टाइम बहुत अच्छे से पास होगा। इतना कि आप दूसरों से भी हमारे सारे वीडियोज़ के लिंक साझा करना पसंद करेंगे। 



कोरोना टाइम में टाइम पास?
-विभा रानी

टाइम पास करने को टाइम कहाँ
हो भैया!
टाइम पास करने को टाइम कहाँ
हे भौजी!

टाइम पास करने को टाइम कहाँ
हो जीजा?
टाइम पास करने को टाइम कहाँ
गे दीदी?

कइसे?’

हे देखिये! पूछते हैं कि कइसे?
सुनिए, बताते हैं अइसे- ठीक है?

पांच बजे लिखा पढ़ी
छओ बजे झाड़ा फ़ीरी
सात बजे पोछागिरी
साढ़े सात कसरतगिरी

आठ बजे बुरुशगिरी
पौधा में पानीगिरी
राते में नाश्ते का होता पलानगिरी
ठीक है?


बूझे?
कि टाइम पास करने को टाइम कहाँ
गे दीदी!
टाइम पास करने को टाइम कहाँ
हो जीजा!

जीजा बकलोल है। सुनिए हो जीजा जी-

नौ बजे अस्नान-ध्यान
दस बजे ब्रेकफास्ट ज्ञान
ग्यारह बजे सोशल मीडिया
FB, ट्विटर, यूट्यूब, लिंकडिन
बारह बजे लाइव प्रिपरेशन
साढ़े बारह यूट्यूब लाइव

एकरा बीच मे सू सू- पानी,
घर मे थोड़ा वॉकिंग जानी!
वॉकिंग संग-संग कुकर लगाना  
दो बजे तक खाना खाना

का बोले?
सलाद??
एं…ह!.... गाजर कतरने का टाइम कहाँ अंकल जी!
चार आइटम पकाने का टाइम कहाँ आंटी जी!

अंकल -आंटी को समझता नई कुछ!
अरे सुनो न!
टाइम पास करने को टाइम कहाँ
अंकल जी!
टाइम पास करने को टाइम कहाँ
आंटी जी!
ठीक है?

अभियो नहीं बूझे?

किचन को साफ करना
नींद को भी साथ लेना
व्हाट्सप्प और फेसबुक पर
अपना थोथा ज्ञान परोसना

पांच बजे संझा में चाय पानी संग करना
छओ बजे तनी मनी दुल्हा से गप्प करना
सात बजे डिनर के प्लानिंग में मगज फोड़ना
आठ बजे डिनर को झट सफाचट करना
नौ बजे सिनेमा आ फिर से सोशलाइज होना
बारह बजे रात में बिछौना पर फोंफ काटना
ठीक है?

बोलो अब?
टाइम पास करने को टाइम कहाँ हो मौसा
टाइम पास करने को टाइम कहाँ गे मौसी!

एतना तो तब है,
जब बेटी- सैंया संग है।
खाना पकवाने हेतु
बर्तन धुलवाने हेतु
सौदा सुलुफ लाने हेतु
Covid न्यूज़ बताने हेतु

भाषण सुनवाने हेतु
थाली बजवाने हेतु
मोमबत्ती लाने हेतु
रिश्ता बतियाने हेतु
लाइफ- लाइट जलाने हेतु।
लाइफ लाइन लगाने हेतु।

वरना?
सिचुएशन होता औरो टाइट
हमरे आ टाइम बीच
चलता रहता ढिशुंम फाइट।
ठीक है?

एतना में भी रह जाता है
खूब लिखना,
एतना में भी रह जाता है
खूब पढ़ना,
टाइम नहीं मिल पाता
किसी को फोन करना
टाइम समय नहीं मिल पाता 
नया कुछ भी सोचना

तैयो हम सोचते हैं
कहाँ से टाइम लाएं?
भौजी, भैया आपन से जी भर के बतियाएं!
दीदी, जीजा आपन से जी भर के बतियाएं!

अखनी तो इहे है, एके गो बाते है-
अपना रूटीन लेके खूब काम करते जाएं
घरे मे रहकर, कोरोना से बचकर
करफू में रहकर, COVID19 से बचकर
अपना संग दूजे का भी, जिनगी आसान बनाएं।

तैयो कोई आपसे पूछे
कइसे होता टाइम पास!
उल्लू को बुझाइये तनी,  
बुद्धू को समझाइये तनी!

न बूझे तो कह दीजिये-
कैसन बकलोल हो!
कटहल न कद्दू हो,
सीधे सीधे ओल हो।

आप बडे आला हैं
गोला, बारूद, भाला हैं
बहनोई तो छोड़िए,
आप उनके साला हैं।
ठीक है?

हाय राम!
एतनो पर न बूझे?

भेजा है कि नारियल है?
गुद्दी है कि बेल है- भक्क!


दागिये जवाब के बदले सवाल भैया-
ठोक ठोक दिमाग में घुसाइए जवाब भैया-

टाइम पास करने को टाइम कहाँ हो फूफा?
टाइम पास करने को टाइम कहाँ गे फुआ?

टाइम पास करने को टाइम कहाँ हो मौसा?
टाइम पास करने को टाइम कहाँ गे मौसी?

टाइम पास करने को टाइम कहाँ हो भैया?
टाइम पास करने को टाइम कहाँ हे भौजी?

टाइम पास करने को टाइम कहाँ हो जीजा?
टाइम पास करने को टाइम कहाँ गे दीदी?

टाइम पास करने को टाइम कहाँ अंकल जी?
टाइम पास करने को टाइम कहाँ आंटी जी?

ठीक है? नहीं??? भक्क….!