बहुत दिन बाद लिखी हाथ से पाती.
बहुत दिन बाद छुई कलम की नोक,
बहुत दिन बाद आदरणीय का सम्बोधन,
बहुत दिन बाद 'आपकी' का लिखना,
बहुत दिन बाद 'पत्रोत्तर देंगे' की मांग,
बहुत दिन बाद लिफाफे पर पता.
बहुत दिन बाद गोंद का उपयोग
बहुत दिन बाद एक सुख का अहसास
बहुत दिन बाद एक खुली खुली सी सांस
यह नहीं है कोई कविता,
सच में हुआ ऐसा, बहुत दिन बाद.